ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिडिल ईस्ट में मौतों के आंकड़े डराते हैं ……………….

UB India News by UB India News
March 10, 2026
in खास खबर, दुर्घटना
0
पश्चिम एशिया में युद्ध की आग: भारत समेत वैश्विक बाजार पर कैसा होगा असर?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमले शुरू किए और उसके बाद युद्ध पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गया. हर बीतते दिन के साथ जंग और वीभत्स रूप लेता गया. जंग के 10 दिन बीत चुके हैं और 11वां दिन जारी है. ऐसे में कई देशों में कुल मिलाकर हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. इसके कई गुना अधिक लोगों के घायल होने की खबरें आई हैं. चलिए आपको देशों की सरकारों, सेनाओं, स्वास्थ्य विभागों और बचाव संगठनों द्वारा जारी किए गए आंकड़े के आधार पर बताते हैं कि अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग 10 दिन बाद कितनी जानों को निगल गई है.

ईरान

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अब तक की जंग में 1,200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इनमें लगभग 200 महिलाएं और 12 साल से कम उम्र के करीब 200 बच्चे शामिल हैं. इसके अलावा 10,000 से अधिक आम नागरिक घायल हुए हैं. ईरान की सरकारी संस्था शहीदों और वेटरन्स मामलों के फाउंडेशन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में मरने वालों की संख्या 1,230 तक पहुंच गई है. ईरानी रेड क्रिसेंट ने पहले 3 मार्च को कहा था कि 787 लोग मारे गए थे. वहीं अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी (HRANA) ने सोमवार को था कहा कि कम से कम 1,708 लोग मारे गए हैं. इनमें 1,205 आम नागरिक शामिल हैं. इन नागरिकों में कम से कम 194 बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा 187 सैन्य कर्मी और 316 ऐसे लोग मारे गए जिनकी पहचान अभी तय नहीं हुई है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

इजरायल

इजरायल के बचावकर्मियों और सेना के अनुसार देश में जंग की वजह कुल 13 लोगों की मौत हुई है. बचावकर्मियों ने कहा कि जब से ईरान ने हमलों के जवाब में मिसाइलें दागनी शुरू कीं, तब से इजरायल में 11 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए. मरने वालों में से 9 लोग बेइत शेमेश शहर पर हुए हमले में मारे गए, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल थे. इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान अपने दो सैनिकों की मौत की भी घोषणा की है.

लेबनान

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि एक हफ्ते के हमलों में 486 लोग मारे गए और 1,313 लोग घायल हुए. इससे पहले रविवार को उसने कहा था कि पहले बताए गए 394 मृतकों में 83 बच्चे और 42 महिलाएं शामिल थीं. न्यूज एजेंसी AFP इन आंकड़ों का पूरा और विस्तृत विश्लेषण नहीं कर सका है. लेबनानी सेना ने कहा कि उसके तीन सैनिक भी मारे गए हैं. वहीं हिजबुल्लाह ने अभी अपने नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी है.

खाड़ी क्षेत्र 

खाड़ी देशों के अधिकारियों और यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार ईरानी हमलों की शुरुआत के बाद पड़ोसी देशों में 23 लोगों की मौत हुई है. इनमें से ज्यादातर लोग सेना या सुरक्षा बलों के सदस्य थे, जिनमें 7 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं. इसके अलावा 10 आम नागरिक भी मारे गए.

  • कुवैत की सेना और स्वास्थ्य मंत्रालय ने 6 मौतों की जानकारी दी है. इनमें 2 कुवैती सैनिक, 2 सीमा सुरक्षा गार्ड और 2 आम नागरिक शामिल हैं. मरने वालों में एक 11 साल की लड़की भी है.
  • संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय और दुबई के मीडिया कार्यालय ने 6 मौतों की जानकारी दी है. इनमें 4 आम नागरिक और 2 सैन्य कर्मी शामिल हैं, जिनकी मौत एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई, जो तकनीकी खराबी के कारण हुई बताई गई.
  • सऊदी अरब की सिविल डिफेंस एजेंसी ने 2 नागरिकों की मौत की सूचना दी है.
  • बहरैन के गृह मंत्रालय ने 2 मौतों की पुष्टि की है.
  • ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने समुद्र में एक नाविक की मौत की सूचना दी है.
  • कतर के गृह मंत्रालय ने 16 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है और कहा है कि वहां कोई मौत नहीं हुई.
  • CENTCOM ने पुष्टि की है कि कुवैत में 6 अमेरिकी सैनिक और सऊदी अरब में 1 अमेरिकी सैनिक मारा गया है.

इराक

ईरान में ईरान समर्थक लड़ाकों ने कहा कि उनके 16 सदस्य हवाई हमलों में मारे गए. उन्होंने इन हमलों के लिए इजरायल और अमेरिका को जिम्मेदार बताया. इराक के स्वायत्त कुर्दिस्तान में अधिकारियों ने कहा कि एरबिल हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले में एक एयरपोर्ट गार्ड मारा गया. इसके अलावा ईरान के हमलों में कम से कम दो ईरानी कुर्द लड़ाके भी मारे गए.

जॉर्डन

जॉर्डन की सेना के प्रवक्ता मुस्तफा हयारी ने कहा कि ईरानी मिसाइलों और ड्रोन के मलबे गिरने के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में 14 लोग घायल हुए हैं. जॉर्डन में किसी की मौत की खबर नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
‘कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने ………….

‘कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने .............

पश्चिम एशियाई संघर्ष और प्रवासी भारतीय……………….

पश्चिम एशियाई संघर्ष और प्रवासी भारतीय...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend