ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

UB India News by UB India News
July 30, 2026
in खास खबर, खेल
0
भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर भगवा कर दिया गया है. इस पर अब विवाद खड़ा हो गया है. टीम की जर्सी का रंग ‘भगवा’ करने पर पूर्व कप्तान विरेन रस्किन्हा ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसके लिए हॉकी इंडिया को घेर लिया है, जिस पर हॉकी इंडिया की ओर से भी अपनी सफाई दे दी गई है. हॉकी टीम की जर्सी का रंग ब्ल्यू से ऑरेंज क्यों किया गया है. आइए इसकी वजह भी जानते हैं.

दरअसल, एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 का आयोजन 14 से 30 अगस्त 2026 तक वावरे, बेल्जियम और एम्सलवीन, नीदरलैंड में संयुक्त रूप से किया जाएगा. इसके लिए भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी जारी की गई है. हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर जर्सी शेयर की है. जो ‘भगवा’ रंग की है.

भगवा जर्सी पर मचा बवाल

हॉकी इंडिया ने जब भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर ऑरेंज कर दिया तो, पूर्व कप्तान विरेन रस्किन्हा ने एक्स पर पोस्ट इस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ‘मुझे कहना होगा कि हॉकी इंडिया ने भारत के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं, लेकिन यह शर्मनाक है. इंडियन टीम की पहचान और पहचान हमेशा से BLUE रही है. मैंने कई सालों तक शान से ब्लू जर्सी पहनी है. फैंस हमारी इंडियन टीम को ब्लू रंग में देखना चाहते हैं. ऑरेंज (भगवा) रंग का क्या लॉजिक है?

हॉकी इंडिया का आया जवाब

टीम इंडिया की जर्सी का रंग नीले से भगवा करने पर हॉकी इंडिया का जवाब भी आ गया है. हॉकी इंडिया की मानें तो, भारतीय हॉकी टीम के कोच और खिलाड़ियों की सिफारिश पर ही टीम की जर्सी का रंग नीले से भगवा किया गया. ऐसे में खिलाडियों और कोच को इस ऑरेंज रंग से कोई दिक्कत नहीं है. बल्कि वो भगवा जर्सी में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारतीय पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम की जर्सी का भी रंग भगवा किया गया है.

आखिर क्यों विरेन ने उठाए सवाल

विरेन रासकिन्हा के अनुसार नीली जर्सी सिर्फ एक रंग नहीं, बल्कि दशकों से बनी टीम की पहचान और विरासत है. भारतीय हॉकी टीम  ओलंपिक से लेकर विश्व कप और एशियाई खेलों तक नीले रंगी की जर्सी में नजर आती है. रासकिन्हा भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर का हिस्सा रहे हैं. वो सीनियर हॉकी टीम की कप्तानी कर चुके हैं. विरेन ने एथेंस ओलंपिक 2004, मेन्स हॉकी विश्व कप 2006 और चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वो भारतीय हॉकी टीम के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर्स में रहे हैं.

भारतीय हॉकी टीम ने एकमात्र वर्ल्ड कप साल 1975 में जीता था. अब 2026 में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में हॉकी टीम के बार दूसरी बार वर्ल्ड कप जितने का मौका होगा. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करेगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
बांकीपुर में वोटिंग खत्म, कुल 34.16% हुए मतदान; 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

बांकीपुर में वोटिंग खत्म, कुल 34.16% हुए मतदान; 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend