ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक और एक्शन?

UB India News by UB India News
May 7, 2025
in TAZA KHABR
0
आतंक के आगे नहीं झुकेंगे………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों के मद्देनजर बुधवार (7 मई 2025) को सभी अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को वापस बुला लें. शाह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने उनसे यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए.

सूत्रों ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आपात स्थिति में नागरिक आबादी के आश्रय के लिए बंकरों को तैयार रखने को भी कहा है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुखों को अपने उन कर्मियों को वापस बुलाने का निर्देश दिया जो छुट्टी पर हैं.  शाह ने देश में आंतरिक सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को सतर्क रहने और कड़ी निगरानी रखने को कहा.

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गृह मंत्री का निर्देश
गृह मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पहलगाम में निर्दोष लोगों की नृशंस हत्याओं के प्रति भारत का जवाब बताया. उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कृतसंकल्प है और भारत आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने यह कार्रवाई की. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे.

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों की तरफ ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के कुछ घंटे बाद बुधवार (7 मई) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की. सूत्रों ने बताया कि वह सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट समिति (CSC) की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे, जिसमें मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि बैठक में रक्षा बलों के रात में चलाए गए अभियान पर प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है. भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 22, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया,...

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

Next Post
टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी…

सेना ने सिंदूर की रक्षा की , 'जय हिंद जय हिंद की सेना

छोड़िए ना लालू जी क्या कहते हैं…

भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend