ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गोपालगंज में आज से शुरू होगी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा

UB India News by UB India News
March 10, 2025
in TAZA KHABR, अध्यात्म, गोपालगंज
0
तरेत पाली में होगा बाबा का कार्यक्रम, जानिए कैसी हैं तैयारियां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के गोपालगंज में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज 6 मार्च से 10 मार्च तक हनुमंत कथा करने वाले हैं. गोपालगंज के भोरे प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज हुस्सेपुर के रामनगर मठ में हनुमंत कथा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इससे पहले बुधवार को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से विधि व्यवस्था वाहनों के नियंत्रण और आने वाले श्रद्धालुओं के सुलभ-सुरक्षात्मक व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच के अलावा गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ अभिषेक कुमार चंदन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी भोरे दिनेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी अनुभव राय सहित आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया. इस दौरान आवश्यक निर्देश भी दिए.

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

‘बिना पास के एंट्री नहीं होने दें’
सभी प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट एवं पुलिस मजिस्ट्रेट पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया है कि आयोजन स्थल पर डेढ़ घंटा पहले पहुंचकर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल का पूरा निरीक्षण करेंगे ताकि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से कोई और अव्यवस्था ना हो. एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम को पास करेंगे जिस पर क्विक रिस्पांस टीम तुरंत निस्तारण के लिए कार्रवाई करेगी.

एसपी ने कहा समीपवर्ती राज्य और दुरदराज से लोगों के आने की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं से सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखें. निर्धारित स्थलों एवं ड्राप गेट पर बिना पास के किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं होने देनी है.

‘पुलिस फोर्स अलर्ट रखेंगे’
उन्होंने कहा कि रूट ट्रैफिक मेला क्षेत्र ड्रॉप गेट और कथा स्थल पर चौकसी रखते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें. तीन शिफ्ट के लिए ड्यूटी लगाई गई है. वाहनों को चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही लगवाना है. उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि मीरगंज के तरफ से आने वाले मार्ग एवं भोरे की तरफ से आने वाले मार्गों में पड़ने वाले सभी प्रकार के चौराहा और बाजार में संबंधित थानेदार कड़ी चौकसी रखेंगे और संबंधित मार्केट में पुलिस फोर्स अलर्ट रखेंगे, जिससे वहां जाम की समस्या ना उत्पन्न हो.

बता दें कि आयोजन स्थल पर आयोजक द्वारा 100 से अधिक खानसामा के माध्यम से प्रसाद और भोजन बनाने की व्यवस्था की गई है. भोजन वितरण और प्रसाद वितरण के स्थलों पर विशेष चौकसी रखने की आवश्यकता होगी कि अत्यधिक भीड़ न हो.

‘24 घंटे स्थाई मेडिकल कैंप की व्यवस्था होगी’
जिला पदाधिकारी ने बताया गया कि आयोजन स्थल पर 24 घंटे स्थाई मेडिकल कैंप की व्यवस्था होगी. जिसमें आवश्यक डॉक्टरों की तैनाती रहेगी, एंबुलेंस की व्यवस्था रखी जाएगी. विशेष परिस्थिति के लिए भोरे रेफरल अस्पताल और अनुमंडल अस्पताल हथुआ को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा. अग्निशमन वाहन की व्यवस्था कर दी गई है. आयोजन स्थल पर आग को लेकर विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहां की साफ-सफाई आयोजक द्वारा निरंतर कराई जाती रहेगी और कूड़े कचरे के डंपिंग के लिए नगर परिषद के वाहनों का प्रयोग किया जाएगा.

8 मार्च दिव्य दरबार के दिन रहेगी विशेष चौकसी
आयोजन स्थल पर दिव्य दरबार के दिन विशेष चौकसी रखने के निर्देश दिए गए है. ज्ञात हो कि पहुंचने वाली भीड़ की संख्या एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मात्र 8 मार्च 2025 को कथा के निर्धारित समय से पूर्व दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा. सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी किसी भी प्रकार के भ्रम फैलाने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

Next Post
आज PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, मुखवा में करेंगे मां गंगा की पूजा…….

आज PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, मुखवा में करेंगे मां गंगा की पूजा.......

सबसे ज्यादा अमीरों के मामले में भारत चौथे नंबर पर

सबसे ज्यादा अमीरों के मामले में भारत चौथे नंबर पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend