ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, मुखवा में करेंगे मां गंगा की पूजा…….

UB India News by UB India News
March 10, 2025
in केंद्रीय राजनीती
0
आज PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, मुखवा में करेंगे मां गंगा की पूजा…….

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 6 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। यहां पीएम मोदी मुखवा में स्थित मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 9:30 बजे मुखवा स्थित मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह करीब 10:40 बजे वे एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी हर्षिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है। हजारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे सहित पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देना है।

पहले 27 फरवरी को प्रस्तावित था दौरा

पीएम मोदा का यह दौरा पहले 27 फरवरी को प्रस्तावित था। हालांकि, मौसम और अन्य वजहों से दौरा रद्द हो गया। पीएम मोदी के आज के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने मुखवा में गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना समेत हर्षिल में प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। मुखवा में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए गांव के प्रमुख रास्तों व चौक को फूलों से सजाया गया है।

हर्षिल से 2 KM की दूरी पर मुखवा गांव

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी दूर हर्षिल से 2 किलोमीटर की दूरी पर मुखवा गांव बसा है। मुखवा को मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल कहा जाता है, जिसमें गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों सहित करीब 450 परिवार रहते हैं। गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो जाने के बाद शीतकाल के दौरान मां गंगा की मूर्ति 6 माह के लिए स्थापित की जाती है। 6 महीने में मुखवा गांव में काफी चहल-पहल रहती है। कपाट खुलने के बाद पूरा गांव भव्य विदाई कार्यक्रम के साथ गंगा की भोग मूर्ति को लेकर गंगोत्री पहुंचता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
सबसे ज्यादा अमीरों के मामले में भारत चौथे नंबर पर

सबसे ज्यादा अमीरों के मामले में भारत चौथे नंबर पर

भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 74,000 पर पहुंचा,निफ्टी में 100 अंकों की तेजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend