ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सबसे ज्यादा अमीरों के मामले में भारत चौथे नंबर पर

UB India News by UB India News
March 6, 2025
in TAZA KHABR, कारोबार
0
सबसे ज्यादा अमीरों के मामले में भारत चौथे नंबर पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

किसी देश में रहने वाले सबसे ज्यादा अमीरों की संख्या के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। भारत में 2024 तक 85,698 हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) रहते हैं। नाइट फ्रैंक की ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2025’ के मुताबिक सालाना तौर पर इनकी संख्या में 6% का इजाफा हुआ है।

इससे पहले 2023 में देश में अमीरों की संख्या 80,686 थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 2028 तक 9.4% बढ़ोतरी के साथ इनकी संख्या 93,753 होगी। इस समय भारत में दुनिया के 3.7% अमीर रहते हैं। वर्ल्ड के सबसे ज्यादा 9,05,413 अमीर लोग अमेरिका में रहते हैं।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

इसके बाद चाइना मेनलैंड में 4,71,634 और जापान 1,22,119 में सबसे ज्यादा अमीर लोग हैं। रिपोर्ट में मिनिमम 10 मिलियन डॉलर (करीब 87 करोड़ रुपए) की संपत्ति वाले लोगों को शामिल किया गया है।

भारत में बिलेनियर्स की संख्या में 12% की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार 2024 में भारत में बिलेनियर्स की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 12% की बढ़ोतरी हुई है। 2024 में भारत में 191 बिलेनियर्स हैं। 2023 में ये संख्या 165 थी। भारतीय बिलेनियर्स की कुल संपत्ति करीब 82.6 लाख करोड़ रुपए है।

इस मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। पहले पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर चीन है। अमेरिका के बिलेनियर्स की कुल संपत्ति 5.7 ट्रिलियन डॉलर है। जबकि चीन में ये आंकड़ा 1.34 ट्रिलियन डॉलर है।

दुनियाभर में बढ़ी अमीरों की संख्या

2024 में दुनिया में अमीरों की संख्या 4.4% से बढ़कर 23,41,378 हो गई है। ये साल 2023 में 22,43,300 थी। महाद्वीपों की बात करें तो एशिया में अमीर 5% बढ़ें हैं। इसके बाद अफ्रीका में 4.7%, ऑस्ट्रेलिया में 3.9%, यूरोप में अमीरों की संख्या में 1.4% की सालाना बढ़ोतरी हुई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 74,000 पर पहुंचा,निफ्टी में 100 अंकों की तेजी

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के आज पांचवें दिन सरकार थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश करेगी……..

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के आज पांचवें दिन सरकार थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश करेगी........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend