ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बुलडोजर कार्रवाई मामले में अदालत की अवमानना का आरोप

UB India News by UB India News
February 9, 2025
in TAZA KHABR
0
वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , ‘अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को संभल के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को संबंधित उच्च न्यायालय में जाने को कहा। दरअसल याचिका में दावा किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल दिए अपने आदेश में बिना पूर्व नोटिस और सुनवाई का मौका दिए बगैर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया था। याचिका में आरोप लगाया गया है कि संभल में प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा अदालत के आदेश की अवमानना की गई।

सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय जाने को कहा
याचिका में याचिकाकर्ता ने कहा है कि 13 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में बुलडोजर से तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। अदालत के आदेश के बावजूद 10-11 जनवरी 2025 को संभल स्थित उसकी संपत्ति में बिना किसी पूर्व सूचना और उसका पक्ष सुने बगैर तोड़फोड़ की गई। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह अदालत के बीते साल नवंबर में दिए गए आदेश की अवमानना है। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को उच्च न्यायालय जाने को कहा। अदालत ने कहा कि 13 नवंबर, 2024 के अपने फैसले में उसने स्वतंत्रता दी थी कि यदि कोई उल्लंघन हुआ है, तो क्षेत्राधिकार वाला उच्च न्यायालय शिकायत पर विचार करने का हकदार होगा।

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

याचिकाकर्ता का आरोप- बगैर नोटिस की गई तोड़फोड़
जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने याचिकाकर्ता मोहम्मद गयूर की तरफ से पेश हुए वकील चांद कुरैशी से कहा कि ‘वे याचिका उच्च न्यायालय में दायर करें। यह मामला उच्च न्यायालय द्वारा बेहतर तरीके से निपटाया जा सकता है।’ याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में एकतरफा बुलडोजर से तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई थी और 15 दिन पहले नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन नहीं किया गया और संभल में स्थित उसकी संपत्ति में बिना किसी पूर्व नोटिस के तोड़फोड़ की गई।

उल्लेखनीय है कि शीर्ष अदालत ने अपने नवंबर 2024 के फैसले में स्पष्ट किया कि वे सार्वजनिक स्थानों जैसे कि सड़कों, गलियों, फुटपाथों, रेलवे लाइनों या नदी या जल निकायों में अनधिकृत संरचनाओं को छोड़कर किसी की संपत्ति में तोड़फोड़ से पूर्व नोटिस देने का आदेश दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

Next Post
भ्रष्टाचार के खिलाफ जन्मी पार्टी को भ्रष्टाचार ने ही निगल लिया?

भ्रष्टाचार के खिलाफ जन्मी पार्टी को भ्रष्टाचार ने ही निगल लिया?

कामेश्वर चौपाल पंचतत्व में विलीन , पैतृक गांव में बेटे ने दी मुखाग्नि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री पहुंचे

कामेश्वर चौपाल पंचतत्व में विलीन , पैतृक गांव में बेटे ने दी मुखाग्नि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend