ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कामेश्वर चौपाल पंचतत्व में विलीन , पैतृक गांव में बेटे ने दी मुखाग्नि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री पहुंचे

UB India News by UB India News
February 9, 2025
in खास खबर, दुर्घटना, बिहार, मधुबनी
0
कामेश्वर चौपाल पंचतत्व में विलीन , पैतृक गांव में बेटे ने दी मुखाग्नि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री पहुंचे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सुपौल जिले के कमरैल लाया गया, जहां आज दोपहर करीब 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे विद्यानंद विवेक ने उन्हें मुखाग्नि दी। जहां बिहार सरकार के कई मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।

बता दें कि उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक अनन्य रामभक्त थे, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया।”

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

कामेश्वर चौपाल ने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखी थी, जो उस समय एक ऐतिहासिक घटना थी। वह विश्व हिंदू परिषद के सह संगठन मंत्री के रूप में सक्रिय थे और बाद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बने।

उनका जन्म 24 अप्रैल 1956 को बिहार के सुपौल जिले के कमरैल गांव में हुआ था। उन्होंने जेएन कॉलेज, मधुबनी से स्नातक और मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से 1985 में एमए की डिग्री प्राप्त की। राजनीतिक जीवन में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई और 2002 से 2014 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे।

उनके निधन से राम मंदिर आंदोलन और भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

उनके अंतिम दर्शन के लिए कामेश्वर चौपाल के कमरैल में PHED मंत्री नीरज सिंह बबलू और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, BJP बिहार अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पहुंचे। जहां सभी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कामेश्वर चौपाल गरीब घर में पैदा हुए लेकिन उन्होंने समाज के हित में बहुत काम किया है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि कामेश्वर चौपाल का निधन हमारे लिए काफ दुखद है। कहा कि वो हमेशा धार्मिक कार्यों में भाग लेने के लिए आगे रहते थे।

PHED मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि उनके निधन से पूरे कोसी और बिहार में शोक है। कहा कि उन्हें राम मंदिर के लिए पहली ईंट रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कहा कि उनके गांव के विकास के लिए हमलोग हमेशा आगे रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
दिल्ली चुनाव में क्या है बिहार की पार्टीयों का हाल?

दिल्ली चुनाव में क्या है बिहार की पार्टीयों का हाल?

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार , केजरीवाल-सिसोदिया-भारद्वाज हारे चुनाव …..

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार , केजरीवाल-सिसोदिया-भारद्वाज हारे चुनाव .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend