ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्वाति मालीवाल केस दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल के लिए होगी बड़ी मुसीबत

UB India News by UB India News
January 14, 2025
in TAZA KHABR, दिल्ली
0
मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया…’, दिल्‍ली महिला आयोग की चीफ स्‍वाति मालीवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वाति मालीवाल केस लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बना था, और अब दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वही मामला फिर से उठाया गया है.

ये वाकया तब हुआ था, जब अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव 2024 में कैंपेन के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आये थे. 13 मई, 2024 को स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री आवास पर बिभव कुमार ने उन पर हमला किया था. मौका-ए-वारदात से ही स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को फोन किया था, और कुछ देर बाद थाने भी पहुंची थीं. लेकिन, बगैर केस दर्ज कराये ही लौट गई थीं. थोड़ा इंतजार और सोच-विचार के बाद लिखित शिकायत दर्ज करा दी थी.

RELATED POSTS

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

स्वाति मालीवाल अब भी आम आदमी पार्टी की ही राज्यसभा सांसद हैं. स्वाति मालीवाल पर हमले के आरोपी पहले अरविंद केजरीवाल के पीए हुआ करते थे. अब वो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्य सलाहकार हैं. स्वाति मालीवाली की शिकायद पर दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, कुछ दिनों बाद उनको जमानत मिल गई, और वो भी रिहा कर दिये गये थे.

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ स्वाति मालीवाल का पोल-खोल अभियान कितना कहर बरपाएगा?

काफी दिनों से स्वाति मालीवाल दिल्ली में गंदगी और सड़कों की हालत पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती आ रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री आवास की घटना को लेकर अपना एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया है – और नार्को टेस्ट की मांग दोहराई है.

स्वाति मालीवाल के इंटरव्यू का वीडियो भले ही पुराना हो, लेकिन दिल्ली चुनाव के बीच नये सिरे से शेयर किये जाने से फिर से प्रासंगिक हो गया है – स्वाति मालीवाल के निशाने पर फिर से आये अरविंद केजरीवाल के लिए ये सब कितना बड़ा चैलेंज होगा?

पुराने वीडियो के साथ नये सिरे से हमला

सोशल साइट X पर न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट की एक क्लिप शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल लिखती हैं, मेरा और अरविंद केजरीवाल का लाइव Narco Analysis/Polygraph Lie Detector टेस्ट हो… अगर मैंने झूठ बोला हो तो मुझे फांसी दे देना… इन्हें लगा था ये पैसे के दम पर, पावर के दम पर मुझे चुप करवा देंगे और खत्म कर देंगे.

नार्को टेस्ट की ये मांग स्वाति मालीवाल ने कोई पहली बार नहीं की है, अब तो वो सिर्फ दोहरा रही हैं. बातें भी नई नहीं हैं, लिहाजा इंटरव्यू का वीडियो भी पुराना ही शेयर किया है. मामला पुलिस के पास गया. पुलिस ने कोर्ट पहुंचाया, और आरोपी बिभव कुमार को जेल. बिभव कुमार अब फिर से काम पर लग गये हैं.

निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव के वक्त काफी बवाल हुआ था. बल्कि, अरविंद केजरीवाल ने भी हवा देने की कोशिश की, जब वो बिभव कुमार को साथ में लखनऊ लेते गये. घटना के बारे में सबसे पहले संजय सिंह ने जानकारी दी, लेकिन बाद में आतिशी सामने आईं, और अलग तरीके से रखा. आतिशी ने वो बातें की जो अरविंद केजरीवाल का पक्ष था, और वो संजय सिंह की बातों से बिल्कुल अलग था.

सोशल मीडिया स्वाति मालीवाल का कैंपेन जारी है

मारपीट केस में स्वाति मालीवाल की नाराजगी अरविंद केजरीवाल के रुख से है. क्योंकि, उनका मानना है कि अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल का पक्ष न लेकर बिभव कुमार का साथ देने का फैसला किया.

घटना के करीब पांच महीने बाद अक्टूबर, 2024 में स्वाति मालीवाल ने X पर ही एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अरविंद केजरीवाल के बगल में खड़ी है. मनीष सिसोदिया भी नजर आ रहे हैं.

स्वाति मालीवाल ने लिखा था, 2007 की तस्वीर है… कॉलेज खत्म कर नौकरी त्यागी… अपना सारा कॅरियर समाज सेवा को समर्पित किया… उस समय न पार्टी थी, न कोई सरकार… गरीब लोगों के काम करवाते थे, बहुत खुशी मिलती थी… वो वक्त बहुत अच्छा था.

एकबारगी तो लगा था कि स्वाति मालीवाल की तरफ से समझौते की पेशकश की जा रही है. क्योंकि, टकराव के माहौल में तो ऐसी तस्वीर का कोई मतलब नहीं था. लेकिन, अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, और बात आई गई हो गई.

कुछ दिनों से वो दिल्ली में जगह जगह जाकर वीडियो बनाती हैं, और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलती हैं. वीडियो के जरिये स्वाति मालीवाल लोगों को ये समझाने की कोशिश करती हैं कि अरविंद केजरीवाल ने कोई काम नहीं किया है, और उसी के चलते दिल्ली में जगह जगह गंदगी का आलम है.

अरविंद केजरीवाल की तरफ से मारपीट की घटना के वक्त स्वाति मालीवाल पर बीजेपी के हाथों में खेलने का आरोप लगाया गया था, जबकि स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर चीरहरण, चरित्रहनन और विक्टिम शेमिंग का इल्जाम लगाया था.

स्वाति मालीवाल को लेकर चाहे जो भी कोशिश करें, अब तो ये मामला एक कोर्ट केस बनकर रह गया है, जिसे अब फैसला आने तक तारीख पर तारीख वाले दौर से गुजरते रहना है – दिल्ली चुनाव में ये मुद्दा बनेगा या नहीं, ये सब तो दिल्ली के लोग ही तय करेंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 3, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

Next Post
उमर की मोदी से मोहब्बत क्या राहुल को आएगा पसंद !

उमर की मोदी से मोहब्बत क्या राहुल को आएगा पसंद !

अयोध्या की मिल्कीपुर चुनाव में होगा दिलचस्प  मुकाबला…

अयोध्या की मिल्कीपुर चुनाव में होगा दिलचस्प मुकाबला...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend