ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अयोध्या की मिल्कीपुर चुनाव में होगा दिलचस्प मुकाबला…

UB India News by UB India News
January 14, 2025
in TAZA KHABR
0
अयोध्या की मिल्कीपुर चुनाव में होगा दिलचस्प  मुकाबला…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए चंद्रभान पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है। चंद्रभान के अलावा कई नेता यहां से टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी दलित समुदाय से आने वाले नेता को अपना कैंडिडेट घोषित किया। 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने गोरखनाथ को टिकट दिया था लेकिन इस बार उनको टिकट नहीं मिला। इस बार भी गोरखनाथ समेत आधा दर्जन नेता प्रत्याशी बनने की दौड़ में शामिल थे।

कौन हैं चंद्रभान पासवान?

RELATED POSTS

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

बीजेपी नेता चंद्रभान पासवान मुख्य रूप से मिल्कीपुर के रहने वाले हैं। वे मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम परसौली के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम रामलखन है। वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी कंचन पासवान दो बार से रुदौली से जिला पंचायत सदस्य हैं। पासवान पिछले दो वर्षों से मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर सक्रिय थे। इस समय चंद्रभान पासवान भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य भी हैं।

पासी समाज से आते हैं चंद्रभान

समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद की तरह ही चंद्रभान पासवान युवा नेता हैं। अजीत प्रसाद की तरह ही चंद्रभान भी पासी समाज से है। चंद्रभान पासवान के पास राजनीति का अनुभव है, क्योंकि वे दो बार रुदौली से जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। मौजूदा समय में उनकी पत्नी भी जिला पंचायत सदस्य हैं।

साड़ी के व्यापार में सक्रिय है परिवार

चंद्रभान पासवान का परिवार मुख्य रूप से सूरत में व्यवसाय करता है। इनका पूरा परिवार साड़ी के व्यापार में सक्रिय है। परिवार के लोग रुदौली में भी साड़ी का कारोबार करते हैं। चंद्रभान एक शोरूम के मालिक हैं।

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से बीजेपी ने पासी विरादरी के प्रत्याशी को मैदान में उतारकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है, जो कि पासी समाज से ही आते हैं। मिल्कीपुर सीट पर कांग्रेस और बसपा ने प्रत्याशी न उतारने का फैसला लिया है, लिहाजा इस हाई-प्रोफाइल सीट पर सीधी टक्कर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच ही है।

बता दें कि इस सीट पर बीजेपी की तरफ से पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने भी दावेदारी की थी, लेकिन प्रतिष्ठा का सवाल बनी इस सीट पर बीजेपी ने नए चेहरे को मौका देकर सभी को चौंका दिया है। सपा के अवधेश प्रसाद ने 2022 में इस सीट से विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन पिछले साल लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 3, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

Next Post
केजरीवाल की ‘नाकामियों’ का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस….

केजरीवाल की 'नाकामियों' का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस....

आसाराम को 12 साल बाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत , जेल से आयेंगे बाहर

आसाराम को 12 साल बाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत , जेल से आयेंगे बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend