ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उमर की मोदी से मोहब्बत क्या राहुल को आएगा पसंद !

UB India News by UB India News
January 14, 2025
in TAZA KHABR, संपादकीय
0
उमर की मोदी से मोहब्बत क्या राहुल को आएगा पसंद !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोमवार को जिस अंदाज में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, वह राहुल गांधी को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस अभी भी INDIA गठबंधन में है, हालांकि विरोधी दलों के कई नेता कह रहे हैं कि ये गठबंधन सिर्फ और सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था।

मौका था, सोनमर्ग तक 8,500 फीट की ऊंचाई पर जुड़ने वाली 6.5 किलोमीटर लंबी टनल का उद्घाटन, जिसमें उमर अब्दुल्ला मोदी के स्वागत में भाषण दे रहे थे। गांदरबल में हुई रैली में उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की। उमर ने कहा कि कश्मीर के साथ मोदी का पुराना नाता है, मोदी ने जम्मू कश्मीर के लोगों से जो भी वादे किए, उन्हें पूरा किया। मोदी ने पिछले साल जून में कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का वादा किया था और 4 महीने के अंदर चुनाव करा दिया। ये चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हुआ और इसमें कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं हुआ। अब प्रधानमंत्री अपना तीसरा वादा जल्द पूरा करें, वो है जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस देने का वादा।

RELATED POSTS

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हर काम का एक वक्त होता है और सही समय पर ये वादा भी पूरा करेंगे। मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है, ये मिलकर काम करने का नतीजा है। जम्मू में रेलवे डिवीजन बन गया, सोनमर्ग टनल बन गई, जोजीला टनल का काम तेजी से चल रहा है, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे सबसे ऊंचा पुल बन गया। कश्मीर में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सिनेमा हॉल, होटल और स्टेडियम बन रहे हैं, कश्मीर की आबोहवा में रौनक फिर लौट रही है। मोदी ने कहा कि उन्होंने जो वादा किया वो पूरा हुआ, जिस परियोजना का शिलान्यास किया, उसका उद्घाटन भी किया।

मोदी ने कहा कि कश्मीर में बदलाव का श्रेय कश्मीर को लोगों को मिलना चाहिए क्योंकि कश्मीर की जनता ने आतंकवाद को खारिज किया और लोकतंत्र का साथ दिया। मोदी ने कहा कि कश्मीर  भारत का ताज है और वो चाहते हैं कि ये मुकुट और चमके।

उमर अब्दुल्ला ने जो कहा, वह शतप्रतिशत सही है। पिछले पांच साल में जम्मू कश्मीर के हालात तेजी से बदले हैं। कश्मीर में 40 साल बाद लोगों ने मल्टीप्लैक्स में जाकर फिल्म देखी, अस्पताल बने, गांव-गांव तक सड़के पहुंची, स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज बनी, कनैक्टिविटी के लिए हाईवे बन रहे हैं, टनल्स बन रही है, आम लोगों के जीवन पर इन सबका सीधा असर होता है। सिस्टम के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ता है। इसीलिए इस बार के चुनाव में जम्मू कश्मीर के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, रिकॉर्ड वोटिंग हुई।

उमर अब्दुल्ला की सरकार केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। इसका असर जमीन पर दिख रहा है। वैसे जम्मू कश्मीर भी दिल्ली की तरह केन्द्र शासित प्रदेश है। उमर अब्दुल्ला को भी उतने ही अधिकार है जितने दिल्ली के सीएम के पास। लेकिन अरविंद केजरीवाल दस साल से मोदी को सिर्फ गाली दे रहे हैं। LG  ने भी केजरीवाल के काम अटकाये। इस टकराव का खामियाजा दिल्ली वालों को भुगतना पड़ा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 3, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 3, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

Next Post
अयोध्या की मिल्कीपुर चुनाव में होगा दिलचस्प  मुकाबला…

अयोध्या की मिल्कीपुर चुनाव में होगा दिलचस्प मुकाबला...

केजरीवाल की ‘नाकामियों’ का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस….

केजरीवाल की 'नाकामियों' का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend