ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रगति यात्रा के तीसरे चरण का शेड्यूल जारी, 14 दिनों में 9 जिलों का दौरा

UB India News by UB India News
January 7, 2025
in पटना, मुख्यमंत्री
0
प्रगति यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार आज  शिवहर-सीतामढ़ी में 187 करोड़ की लागत वाले 230 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दौर जारी है. सोमवार (06 जनवरी, 2025) को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान हाजीपुर के दौरे पर थे. इसी बीच प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी किया गया है. प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 16 जनवरी से होने वाली है. 29 जनवरी को तीसरे चरण की यात्रा का अंतिम दिन होगा. नीतीश कुमार तीसरे चरण के दौरान 14 दिनों में 9 जिलों का दौरा करेंगे.

तीसरे चरण में किन-किन जिलों में जाएंगे मुख्यमंत्री?

RELATED POSTS

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

16 जनवरी को मुख्यमंत्री यात्रा के पहले दिन खगड़िया जाएंगे, शाम को वे वापस पटना लौट आएंगे. इसके बाद 18 जनवरी को बेगूसराय जाएंगे, यहां से शाम को पटना वापस लौटेंगे. 20 जनवरी को मुख्यमंत्री सुपौल जाएंगे. उनका रात्रि विश्राम मधेपुरा में रखा गया है. 21 जनवरी को सीएम किशनगंज जाएंगे और शाम को मधेपुरा में रात्रि विश्राम के लिए लौट आएंगे. इसके बाद 22 जनवरी को सीएम नीतीश अररिया जाएंगे यहां से भी शाम को मधेपुरा वापस लौट आएंगे.

23 जनवरी को मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम सहरसा में होगा, शाम को वे पटना लौट आएंगे. इसके बाद 27 जनवरी को सीएम पूर्णिया जाएंगे, यहां से रात्रि विश्राम के लिए मधेपुरा चले जाएंगे. 28 जनवरी वे कटिहार जाएंगे और वापस मधेपुरा लौट आएंगे. प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के अंतिम दिन 29 जनवरी को मधेपुरा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा जहां से शाम को वे वापस पटना लौट आएंगे.

वैशाली में 125 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रगति यात्रा के दौरान वैशाली जिले में 318 करोड़ रुपये की लागत से बनी 125 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगवां गांव में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौंदर्यीकृत पोखर का लोकार्पण किया. साथ ही ग्रामीण पुस्तकालय का भी लोकार्पण किया. इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि के चेक भी प्रदान किए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

Next Post
प्रशांत किशोर नटवरलाल हैं………..

BPSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर 12 जनवरी को पप्पू यादव करेंगे बिहार बंद

विरोधी सब खाली अंड-बंड बोलता है.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend