ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विरोधी सब खाली अंड-बंड बोलता है………….

UB India News by UB India News
January 7, 2025
in वैशाली
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। कहा-विरोधी सब खाली अंड-बंड बोलता है। मैं इस पर ध्यान नहीं देता। सिर्फ जनता का काम करता रहता हूं। मुझे अटल बिहारी वाजपेयी ने सीएम बनाया। दो बार गलती से राजद में चला गया था। अब भाजपा के साथ ही रहूंगा। वे सोमवार को वैशाली जिले में अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने 276 करोड़ की 344 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल प्रगति यात्रा के दौरान वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगवां गांव पहुंचे थे, इस दौरान जिले को 278 करोड़ रुपये की सौगात दी. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महनार में आईटीआई कॉलेज का भी उद्धघाटन किया. जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नगवां गांव पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. नगवां गांव के लोग नीतीश कुमार के आने से खुश दिखे और कई लोगों ने शराबबंदी कानून को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री की अच्छी पहल है और हमारे गांव में पूरी तरह शराबबंदी है. कुछ गलत लोग हैं, जो चुराकर शराब बेच रहे हैं.

RELATED POSTS

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

2005 के पहले व बाद के बिहार के बारे में सबको बताएं : मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों से कहा-2005 के बाद बदले बिहार और 2005 के पहले के बदहाल बिहार के बारे में लोगों को बताएं। जब से हमें बिहार में काम करने का मौका मिला, हमारे निरंतर प्रयास से काफी बदलाव आया है। अमन चैन है। 2005 से पहले शाम के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे। अस्पताल, सड़क, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य आदि की स्थिति बहुत खराब थी।

अपने काम बताए : मुख्यमंत्री ने कब्रिस्तान व मंदिरों की घेराबंदी, साइकिल-पोशाक योजना, स्कूल भवनों का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बेहतर स्थिति, नए मेडिकल कॉलेज, हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली नाली, हर घर शौचालय, हर घर तक बिजली, हर टोले तक पक्की सड़क, पंचायती राज व नगर निकायों में महिलाओं को 50%, पुलिस बहाली में 35% व सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण से लेकर ‘जीविका’ तक की व्यापक चर्चा की। कहा-हमने ‘जीविका’ की शुरुआत की।

प्रमुख घोषणाएं

  • बया नदी की उड़ाही होगी। बरैला झील का विकास व सौंदर्यीकरण होगा।
  • महुआ में ग्रिड सब स्टेशन, 4 प्रखंड में नया पावर सब स्टेशन बनेगा। हाजीपुर शहर में जल निकासी के लिए नाला बनेगा।
  • गोरौल में डिग्री कॉलेज बनेगा। गंडक नदी के हाजीपुर साइड में छूटे हिस्से में बांध बनेगा।
  • आमस-दरभंगा रोड के किनारे 1293 एकड़ में औद्योगिक पार्क बनेगा।

9 लाख को नौकरी, 24 लाख को रोजगार

नीतीश ने कहा-हमने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य तय किया। इसे बढ़ाकर 12 लाख किया गया। अब तक 9 लाख लोगों को नौकरी दी गई है। 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य था। अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। इस साल 12 लाख लोगों को नौकरी तथा 34 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करा दिया जाएगा।

‘यात्रा’ का तीसरा चरण 16 जन. को खगड़िया से

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ का तीसरा चरण 16 जनवरी को खगड़िया जिला से शुरू होगा। वे 18 जनवरी को बेगूसराय, 20 को सुपौल, 21 को किशनगंज, 22 को अररिया, 23 को सहरसा, 27 को पूर्णिया, 28 को कटिहार तथा 29 जनवरी को मधेपुरा जिला जाएंगे। इस दौरान वे 5 दिन मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

by UB India News
June 16, 2026
0

'इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं- जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों...

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

by UB India News
June 3, 2026
0

जिस उम्र में लोग राम भजन करते हैं, उसी उम्र में एक वृद्ध को जेल की सलाखों के पीछे जाना...

किसके कारण लालू यादव ने बेदखल किया तेजप्रताप को …………

तेज प्रताप यादव को महनार में RJD समर्थकों ने खदेड़ा: काफिले पर पत्थरबाजी, ‘तेजस्वी जिंदाबाद’ के लगे नारे

by UB India News
November 27, 2025
0

वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव में लालू परिवार और आरजेडी से अलग होकर पहली बार अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी)...

चुनावी मूड में तेज प्रताप, ‘जनशक्ति जनता दल’ नाम से नई पार्टी!, लालू और तेजस्वी को देंगे टक्कर

जनता ही सबसे बड़ी, पार्टी या परिवार नहीं’, तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को दिया यह संदेश

by UB India News
November 3, 2025
0

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी...

पलटी मारते-मारते इनका सिर चकरा गया, अब बिहार को ओरिजनल सीएम की जरूरत..पटना में बोले तेजस्वी

तेजस्वी-तेजप्रताप की सियासी अदावत में अब कोई कन्फ्यूजन नहीं… महुआ से आया लालू परिवार और राजद की राजनीतिक दिशा का मैसेज!

by UB India News
November 3, 2025
0

ihar Chunav Mahua Vidhansabha Seat : तेजस्वी यादव जब पहली बार अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी मुकेश...

Next Post
BPSC TRE-3 को लेकर तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, उठाए कई सवाल

तेजस्वी की बातें क्या कर रहीं इशारा.............

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग 8 को नतीजे घोषित होंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग 8 को नतीजे घोषित होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend