ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पूजा की तैयारी का लिया जायजा

UB India News by UB India News
October 27, 2024
in पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पूजा की तैयारी का  लिया जायजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना गंगा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद कहा, आप लोग चिंता मत कीजिए सब अच्छा होगा। प्रशासन की ओर से अच्छी तैयारी की जा रही है। यही देखने के लिए हम लोग आए हैं। हालांकि, कुछ घाटों पर दलदल की स्थिति को लेकर जब सीएम से सवाल किया गया तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।

स्टीमर से सीएम नीतीश ने देखा छठ की तैयारी

आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल मार्ग से (गंगा नदी) पटना सिटी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया साथ ही गंगा घाटों को सुरक्षित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी को विशेष दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा करने में कोई कठिनाई न हो। छठ व्रतियों को घाट किनारे पूजा करने के लिए सारी सुविधायए उपलब्ध कराई जा रही है। सारी व्यवस्थाएं अच्छे ढंग से की जा रही हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें। छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों का निर्माण करें। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग कराएं। घाटों के पहुँच पथ एवं गंगा नदी किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग कराएं।

छठ व्रतियों को घाट पर मिलेगी सभी सुविधाएं

नीतीश कुमार ने कहा कि ये भी सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर साइनेज (संकेतक चिह्न) का प्रयोग कर छठ व्रतियों को वहां पर की जा रही व्यवस्थाओं, आने-जाने आदि के बारे की जानकारी दी जाए। छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं, अन्य सूचनाओं के संबंध में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को लगातार जानकारी दी जाए। छठ घाटों तक छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम ट्रैफिक व्यवस्था कराएं ताकि छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। छठ घाटों पर शौचालय/टॉयलेट का भी इंतजाम कराएं ताकि वहां आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। छठ घाटों पर साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था रखें।

सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद

नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी थे। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, ‘लोक आस्था का महान पर्व छठ आ रहा है। छठ व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पटना के छठ घाटों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सफाई और सौन्दर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। पूरे प्रदेश में छठ घाटों के दुरुस्तीकरण और सौंदर्यीकरण का काम जारी है।’

‘छठ घाटों को सुंदर और सुरक्षित बनाने का काम जारी’

बिहार भाजपा ने भी एक पोस्ट में लिखा कि लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का निरीक्षण कर सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की। पूरे प्रदेश में छठ घाटों को सुंदर और सुरक्षित बनाने का कार्य निरंतर जारी है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव सहित दूसरे अधिकारी मौजूद रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post

बिहार विधानसभा उपचुनाव में 9 महिलाएं आजमाएंगी अपनी किस्मत

रामगढ़ का गढ़ बचाने और कुर्सी खींचने की चुनावी जंग

रामगढ़ का गढ़ बचाने और कुर्सी खींचने की चुनावी जंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend