ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा उपचुनाव में 9 महिलाएं आजमाएंगी अपनी किस्मत

UB India News by UB India News
October 27, 2024
in बिहार
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में चार विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नौ महिलाओं समेत कुल 51 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं. बिहार की चार विधानसभा सीटों रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. लोकसभा चुनाव में इन विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद ये चारों सीटें खाली हो गई थीं. इन सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है.

बेलागंज से कुल 17 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ‘नामांकन भरने के अंतिम दिन शुक्रवार तक नौ महिलाओं समेत कुल 51 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए. सबसे अधिक नामांकन बेलागंज विधानसभा सीट से दाखिल किए गए हैं, जहां आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह, जेडीयू की मनोरमा देवी और जन सुराज के मोहम्मद अमजद समेत कुल 17 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. इसी सीट से एक अन्य निर्दलीय महिला उम्मीदवार ने भी नामांकन दाखिल किया है.

तरारी विधानसभा सीट के लिए तीन महिलाओं समेत कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। प्रमुख उम्मीदवारों में भाकपा (माले) लिबरेशन के राजू यादव, भाजपा के विशाल प्रशांत और जन सुराज की किरण सिंह शामिल हैं. इसी तरह रामगढ़ विधानसभा सीट से नौ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.

इमामगंज विधानसभा सीट से तीन महिलाएं मैदान में

रामगढ़ से प्रमुख उम्मीदवारों में आरजेडी के अजीत कुमार सिंह, बीजेपी के अशोक कुमार सिंह और जन सुराज के सुशील कुमार सिंह शामिल हैं. इमामगंज विधानसभा सीट से तीन महिलाओं समेत कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. प्रमुख उम्मीदवारों में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की दीपा कुमारी, आरजेडी के रोशन कुमार और जन सुराज के जितेंद्र पासवान शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
रामगढ़ का गढ़ बचाने और कुर्सी खींचने की चुनावी जंग

रामगढ़ का गढ़ बचाने और कुर्सी खींचने की चुनावी जंग

लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार की बड़ी बैठक आज, बिहार में बड़े अफसरों के तबादले

सीएम आवास पर आज नीतीश कुमार ने बुलाई एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend