ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामगढ़ का गढ़ बचाने और कुर्सी खींचने की चुनावी जंग

UB India News by UB India News
October 27, 2024
in कैमूर, पटना, बिहार
0
रामगढ़ का गढ़ बचाने और कुर्सी खींचने की चुनावी जंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में उपचुनाव को विधानसभा सभा चुनाव से पहले सेमिफाइनल माना जा रहा है. ऐसे में सभी पार्टियों ने इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ विधानसभा सीटों को जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है. इन सभी सीटों पर अब मुकाबला चार पार्टियों के बीच हो गया है. एनडीए, महागठबंधन, जन सुराज और बीएसपी के बीच. वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी अपनी इंट्री करवाकर मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है. इन सीटों में एक सीट है कैमूर जिले का रामगढ़ जहां मुकाबला दिलचस्प बन पड़ा है.

जगदानंद सिंह की साख की परख- बता दें कि रामगढ़ विधानसभा सीट से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह और वर्तमान में बिहार के कद्दावर नेताओं में से एक आरजेडी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह विधायक रह चुके हैं. वहीं, जगदानंद सिंह के पुत्र बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के सांसद बनने पर यह सीट खाली हुई थी जिसे लेकर 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है. ऐसे में रामगढ़ विधानसभा में मुकाबला दिलचस्प है.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

एनडीए की एकजुटता की परीक्षा
अगर बात करें बीजेपी की तो बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक सिंह पर दांव लगाया है. अशोक सिंह रामगढ़ सीट से तो अभी तक विधायक रहे थे और 2020 विधानसभा चुनाव सुधाकर सिंह से हार गए थे. वहीं, राजद ने जगतानंद सिंह के पुत्र और सुधाकर सिंह के छोटे भाई अजीत कुमार सिंह को टिकट देकर मैदान में उतारा है. अजीत सिंह ने हाल में ही जदयू का साथ छोड़ राजद का दामन पकड़ लिया है.

जनसुराज की इंट्री से रोचक संघर्ष
बिहार में सबसे कम समय में पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने को जन सुराज बेकरार है. जन सुराज ने रामगढ़ विधानसभा से सुशील कुमार कुशवाहा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बता दें कि कुशवाहा 2019 में बसपा की टिकट से बक्सर लोकसभा चुनाव में एक लाख से अधिक मत लाए थे नामांकन के आखिरी दिनों में ही जन सुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने सुशील कुमार कुशवाहा के नाम पर मुहर लगाई थी कहीं ना कहीं जन सुराज के आने से राजनीतिक समीकरण बदलते दिखाई दे रहा है

बीएसपी वोटकटवा या छुपा रुस्तम
वहीं अगर बसपा की बात करें तो बसपा ने दुर्गावती से जिला परिषद सदस्य सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. पिंटू यादव रामगढ़ से ही पूर्व विधायक ददन पहलवान के भतीजे हैं. हालांकि, रामगढ़ विधानसभा का मुकाबला त्रिकोणीय है लेकिन बसपा भी इस मुकाबले में घुसने की पूरी कोशिश कर रही है.

वहीं, सभी प्रमुख दलों के  प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाये गए हैं. आगामी 13 नवंबर को वोटिंग है और 23 नवंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा. अब देखने वाली बात यह होगी कि रामगढ़ की जनता किसे इस बार रामगढ़ का ताज पहनती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार की बड़ी बैठक आज, बिहार में बड़े अफसरों के तबादले

सीएम आवास पर आज नीतीश कुमार ने बुलाई एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक

जेलेंस्‍की से न्‍यूयॉर्क में मिले PM मोदी….

पीएम मोदी रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करवा सकते हैं ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend