ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM नीतीश की आखिरी समृद्धि यात्रा आज से, सुपौल में जनता से करेंगे संवाद ,5 दिनों में 10 जिलों का तूफानी दौरा…………

UB India News by UB India News
March 11, 2026
in पटना, बिहार
0
CM नीतीश की आखिरी समृद्धि यात्रा आज से, सुपौल में जनता से करेंगे संवाद ,5 दिनों में 10 जिलों का तूफानी दौरा…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण आज (10 मार्च) से शुरू हो रहा है, जो 14 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को सुपौल और मधेपुरा जिले में रहेंगे।

सुपौल में मुख्यमंत्री 84 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 129 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

वहीं मधेपुरा में 216 करोड़ रुपए की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 85.71 करोड़ रुपए की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

समृद्धि यात्रा के इस चरण में सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 10 जिलों को कवर किया जाएगा।

अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री न केवल परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे, बल्कि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें भी करेंगे और कई नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर 6 लेयर की सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

सुपौल में क्या-क्या करेंगे CM

213 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्मली में कुल 213 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 84 योजनाओं का शिलान्यास (434.46 करोड़) और 129 का उद्घाटन (134.89 करोड़) किया जाएगा। जिनमें सड़क, भवन, सिंचाई और नगर विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। योजनाओं की कुल लागत करीब 569.36 करोड़ रुपए है।

सबसे बड़ी तटबंध परियोजना की शुरुआत

सबसे बड़ी परियोजना पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली की है, जिसकी लागत करीब 258 करोड़ रुपए है। इसके साथ ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण और भवन विभाग की नई योजनाएं भी शुरू होंगी।

सभा को संबोधित और विकास स्टॉल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को संपूर्ण जिले के विकास पर प्रकाश डालते हुए संबोधित करेंगे। वे विभिन्न विभागों के विकास स्टॉलों और प्रदर्शनी बूथों का निरीक्षण करेंगे। जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई है।

इस दौरान वे अधिकारियों और जनता से समीक्षा और सुझाव भी लेंगे, ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके।

कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां

निर्मली में कार्यक्रम के लिए हेलीपैड, पंडाल, बैठक हॉल और प्रदर्शनी स्टॉल की व्यापक व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन सुरक्षा, यातायात और जन सुविधा के लिए तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा है। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और हेल्पडेस्क टीमों ने जनता के लिए सुविधाजनक प्रवेश, बैठने और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की है।

मधेपुरा में CM नीतीश के कार्यक्रम में क्या-क्या होगा, पढ़िए..

85.71 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

मधेपुरा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 216 करोड़ रुपए की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 85.71 करोड़ रुपये की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा।

सड़क-नाला, थाना भवन और पैक्स गोदाम निर्माण कार्य

योजनाओं में 3389.97 लाख से ग्रामीण सड़कों का निर्माण, 2392.62 लाख से नगर निकायों में पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला, 72.67 लाख से पैक्स गोदाम तथा 2715.74 लाख से मॉडल थाना भवन, महिला सिपाही बैरक और अन्य भवनों का निर्माण शामिल है।

पुलिस लाइन में विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण

मंगलवार दोपहर 1.35 बजे दोनों नेता हेलीकॉप्टर से मधेपुरा पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां प्रशासनिक और आवासीय भवनों का रिमोट से उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी लेंगे।

बीएन मंडल यूनिवर्सिटी में समीक्षा बैठक और जनसंवाद

इसके बाद दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग से बीएन मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस जाएंगे, जहां समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम में विकास योजनाओं की प्रगति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी।

10 मार्च: सुपौल-मधेपुरा से आगाज

यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल और मधेपुरा जिले में विकास कार्यों का जायजा लेंगे। वे विभिन्न निर्माण स्थलों का ‘स्पॉट विजिट’ करेंगे और स्थानीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश देंगे। आज का रात्रि विश्राम मधेपुरा में निर्धारित है।

11 मार्च: अररिया और किशनगंज में हलचल

दूसरे दिन मुख्यमंत्री अररिया और किशनगंज का रुख करेंगे। सीमावर्ती जिलों की कुछ जरूरी आवश्यकताओं को देखते हुए, सीएम यहां कुछ नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर विशेष चर्चा की जाएगी।

12 मार्च: पूर्णिया-कटिहार में जन-संवाद

12 मार्च को समृद्धि यात्रा पूर्णिया और कटिहार पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री का मुख्य फोकस जन-संवाद पर होगा। वे सीधे ग्रामीणों और लाभार्थियों से बात करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं।

13 मार्च: सहरसा और खगड़िया में कसावट

13 मार्च को सहरसा और खगड़िया के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कड़े तेवर दिखा सकते हैं। वे विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच करेंगे। अधिकारियों को हिदायत दी जाएगी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

14 मार्च: बेगूसराय-शेखपुरा में समापन फिर पटना वापसी

यात्रा के अंतिम दिन यानी 14 मार्च को नीतीश कुमार बेगूसराय और शेखपुरा जिले में रहेंगे। यहां अंतिम चरण की समीक्षा के बाद ‘समृद्धि यात्रा’ का ये पड़ाव समाप्त होगा और मुख्यमंत्री देर शाम वापस पटना लौट आएंगे। इस यात्रा से राज्य की प्रशासनिक मशीनरी के और सक्रिय होने की उम्मीद है।

सीएम नीतीश के प्रोग्राम का पूरा शेड्यूल

nitish
  • समृद्धि यात्रा 10 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी
  • नीतीश कुमार 5 दिनों में 10 जिलों का दौरा करेंगे
  • 10 मार्च को सुपौल से यात्रा की शुरुआत होगी
  • 10 मार्च को मधेपुरा भी जाएंगे, फिर रात्रि विश्राम करेंगे
  • 11 मार्च को अररिया और किशनगंज का दौरा करेंगे
  • 11 मार्च के कार्यक्रमों के बाद फिर मधेपुरा लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे
  • 12 मार्च को पूर्णिया और कटिहार में समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम
  • 13 मार्च को मुख्यमंत्री सहरसा और खगड़िया का दौरा करेंगे
  • 14 मार्च को बेगूसराय और शेखपुरा में नीतीश का कार्यक्रम
  • 14 मार्च को सीएम नीतीश वापस पटना लौट आएंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
युद्ध कब और कैसे खत्म होगा, यह फैसला सिर्फ ईरान करेगा, अमेरिका नहीं ,ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहा ईरान ……

युद्ध कब और कैसे खत्म होगा, यह फैसला सिर्फ ईरान करेगा, अमेरिका नहीं ,ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहा ईरान ......

संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

आज बजट सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend