ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग क्यों कर रहे मांझी-चिराग?

UB India News by UB India News
July 21, 2024
in पटना, बिहार, ब्लॉग
0
नीतीश के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग क्यों कर रहे मांझी-चिराग?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सियासत में नेताओं के बीच एक ‘म्यूचूअल अंडरस्टैंडिंग’ होती है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए समय-समय पर तीखी बयानबाजी होती है। मगर, परदे के पीछे सबकुछ ठीकठाक रहता है। नीतीश कुमार इसके माहिर खिलाड़ी हैं। जरूरत पड़ने पर पानी भी उतारते हैं, मगर काफी धैर्य के साथ। कहा जा रहा है इसकी नई बानगी बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी की ‘पगड़ी’ है। जिसे उन्होंने अयोध्या में जाकर यमुना जी में प्रवाहित किया। लालू यादव और तेजस्वी यादव भी अब नीतीश कुमार को ‘पलटू राम’ नहीं कहते हैं। मगर, नीतीश कुमार के खिलाफ नए ‘बल्लेबाज’ के तौर पर पिछले कुछ दिनों से जीतन राम मांझी और चिराग पासवान उभरे हैं। हालांकि, जेडीयू के ओर से किसी तरह का रिएक्शन नहीं है।

नीतीश के खिलाफ मांझी की ताबड़तोड़ बैटिंग

पटना में शनिवार को हम पार्टी ने पहली बार केंद्रीय मंत्री बने जीतन राम मांझी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार मेरी राजनीति खत्म करना चाहते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने बहुत कुछ दे दिया। अभी भी लोग जल रहे हैं कि एकमात्र सांसद होने के बावजूद जीतन राम मांझी को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया लेकिन उनके जलने से कुछ नहीं होने वाला है। हाल ही में मोदी सरकार ने जीतन राम मांझी की अहमियत बढ़ाते हुए नीति आयोग में भी जगह दी।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

मगर, नीतीश कुमार हमलावर जीतन राम मांझी यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि वे (मांझी) नीतीश कुमार के गठबंधन में शामिल थे लेकिन नीतीश कुमार ने बुलाकर कहा था कि पार्टी (हम) का जेडीयू में विलय कर दीजिए लेकिन मैंने पार्टी का विलय नहीं किया। नीतीश कुमार के गठबंधन से बाहर हो गया और एनडीए में शामिल हो गया। इसका नतीजा देखिए, आज मैं केंद्र में मंत्री बन गया। संतोष सुमन (मांझी के बेटे) को 6 साल के लिए विधान पार्षद बनवा दिए। पहले संतोष सिर्फ एक विभाग के मंत्री हुआ करते थे लेकिन अब तीन विभाग को संभाल रहे हैं। मैंने जब पार्टी बनाई थी तो नीतीश कुमार ने कहा था कि जीतन मांझी पार्टी कैसे चलाएगा? उसके पास पैसा है जो पार्टी चलाएगा। लेकिन आज मेरी पार्टी दौड़ रही है।

चिराग ने भी नीतीश सरकार पर उठाए थे सवाल

न्यूज एजेंसी एएनआई को 16 जुलाई को दिए इंटरव्यू में चिराग पासवान ने कहा था कि ‘बिहार में पुलों का गिरना बहुत ही गंभीर बात है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बैक टू बैक राज्य में ब्रिजेज गिरे हैं, किसी की जिम्मेदारी तय करनी होगी, जवाबदेही तय करनी होगी। इसके लिए ऐसी सजा होनी चाहिए कि भविष्य में लोग गलतियां करने से डरें। जब तक किसी को जिम्मेदार ठहराया नहीं जाएगा, तब तक ऐसे ही चलता रहेगा।’

इसी इंटरव्यू में चिराग ने कहा था कि ‘मुख्यमंत्री जी (नीतीश कुमार) का हमेशा कहना रहा है कि करप्शन पर जीरो टॉलरेंस उनका हमेशा से है। अगर इस तरह से गुणवत्ता से समझौता रहेगा तो कहीं न कहीं भ्रष्टाचार हुआ है और जिसने किया है उसकी जवाबदेही तय करके भविष्य गुणवत्ता से कोई समझौता न हो इसके लिए हमलोगों को काम करने की जरूरत है। हमारी मुख्यमंत्री से भी बात हुई है और इसके लिए पूरी तरह राजी हैं। मैं इसमें नहीं जाना चाहता कि उस वक्त किसकी सरकार थी, महागठबंधन की सरकार थी, कौन मंत्री थे, उसमें पड़ना नहीं चाहता। मैं इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं कि हमारी सरकार से ये गलती हुई। भले ही उस वक्त किसी की सरकार रही हो लेकिन आज हुआ है तो ये हमारी जिम्मेदारी है।’

सबकी नजर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव पर

दरअसल, बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की सत्ता में सबसे बड़ी स्टेक होल्डर बीजेपी है। इसके बाद जेडीयू है। वैसे, सदन में नीतीश कुमार की पार्टी नंबर के मामले में तीसरे पोजिशन पर आती है। जीतन राम मांझी के पास वर्तमान में कुल तीन विधायक हैं। एक बार आरजेडी के कोटे से तो दूसरी बार बीजेपी के कोटे से बेटे को एमएलसी बनवा चुके हैं। मांझी के बेटे नीतीश सरकार में मंत्री हैं। जबकि, चिराग पासवान के पास बिहार में एक भी विधायक नहीं हैं। दोनों की दावेदारी दलित वोट बैंक पर रही है। मगर, अकेले ये कुछ नहीं सकते। आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए इस तरह की बयानाबाजी से प्रेशर पॉलिटिक्स की जा रही है। माना जा रहा है कि इनको लगता है कि जो ज्यादा नीतीश सरकार को टारगेट करेगा, उसका नंबर उतना ज्यादा बढ़ेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
बिहार में हो कर रहेगा ‘महापलट’? नीतीश सावधान तो RJD के पास भी प्लान……

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं, लालू ने मांगा नीतीश से इस्तीफा,

राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend