ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं, लालू ने मांगा नीतीश से इस्तीफा,

UB India News by UB India News
July 24, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में हो कर रहेगा ‘महापलट’? नीतीश सावधान तो RJD के पास भी प्लान……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र की एनडीए सरकार ने सोमवार को कहा कि अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) की रिपोर्ट 2012 के अनुसार बिहार को विशेष दर्जा नहीं दिया जा सकता है। बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश कुमार की जनता दल (यू) को केंद्र सरकार के इस फैसले से बड़ा झटका लगा है, जो कि एनडीए में भाजपा की एक प्रमुख सहयोगी पार्टी है। बता दें कि जदयू काफी लंबे अरसे से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है। अब इस मुद्दे पर सियासत चरम पर है। जहां बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने जदयू पर तंज कसा है तो वहीं भाजपा ने भी अपनी बात रखी है। जदयू का कहना है कि हम अपनी मांग पर कायम रहेंगे।

विशेष राज्य का दर्जा नहीं, गरमाई सियासत

केंद्र ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की किसी भी योजना को खारिज कर दिया है, जो उसके प्रमुख सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) की मुख्य मांग है, जिसके बाद राष्ट्रीय जनता दल ने जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है। बिहार के झंझारपुर से जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने वित्त मंत्रालय से पूछा था कि क्या सरकार के पास आर्थिक विकास और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए बिहार और अन्य सबसे पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा देने की कोई योजना है। एक लिखित जवाब में, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा का मामला नहीं बनता है।”

RELATED POSTS

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

लालू ने नीतीश से मांगा इस्तीफा

अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी है। सोशल मीडिया एक्स पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बयान जारी कर कहा कि ‘नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बड़ी निर्लज्जता से बिहार को ‘विशेष राज्य’ पर झुनझुना पकड़ा दिया! विशेष राज्य का दर्जा नहीं तो विशेष पैकेज के नाम पर ही बिहार को कुछ भी दे दें! जदयू यह कहकर हुई भाजपा के सामने नतमस्तक। नीतीश कुमार तुरंत इस्तीफा दें, बोला था विशेष राज्य का दर्जा दिला देंगे पर केंद्र ने मना कर दिया!।’

अपने दूसरे ट्वीट में आरजेडी ने कहा कि ‘बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा!- संसद में मोदी सरकार। नीतीश कुमार और JDU वाले अब आराम से केंद्र में सत्ता का रसास्वादन करते हुए ‘विशेष राज्य के दर्जे’ पर ढोंग की राजनीति करते रहें!’

केसी त्यागी ने कही ये बड़ी बात

बिहार के विशेष राज्य के दर्जे को लेकर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा, आज वित्त मंत्री ने लिखित प्रश्न का जो जवाब दिया है उससे पुरानी बात ही सामने दिखी है। बिहार में बहुत इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है और बेरोजगारी खत्म करने की जरूरत है। बिहार का हर व्यक्ति विशेष राज्य के दर्जे के पक्ष में है। हमारा संघर्ष पहले भी था, आगे भी रहेगा। सीएम नीतीश कुमार हर मंच से विशेष राज्य के दर्जे की बात करते हैं, आगे भी हमारा प्रयास जारी रहेगा।

तो वहीं, पप्पू यादव ने कहा है कि ये बिहार के लोगों के साथ धोखा है। एक बार फिर से नीतीश कुमार को केंद्र सरकार ने उनकी औकात दिखा दी है। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार को अब विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।

क्या कहा है केंद्र सरकार ने

झंझारपुर लोकसभा सांसद रामप्रीत मंडल को एक लिखित उत्तर में, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) द्वारा अतीत में कुछ राज्यों को योजना सहायता के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा दिया गया था। कई विशेषताएं जिन पर विशेष विचार की आवश्यकता है, इन विशेषताओं में शामिल हैं (i) पहाड़ी और कठिन भूभाग, (ii) कम जनसंख्या घनत्व और/या जनजातीय आबादी का बड़ा हिस्सा, (iii) पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं पर रणनीतिक स्थान, (iv) आर्थिक और ढांचागत पिछड़ापन और (v) राज्य वित्त की गैर-व्यवहार्य प्रकृति।”

मंत्री ने कहा, “यह निर्णय ऊपर सूचीबद्ध सभी कारकों और राज्य की विशिष्ट स्थिति के एकीकृत विचार के आधार पर लिया गया था। इससे पहले, विशेष श्रेणी के दर्जे के लिए बिहार के अनुरोध पर एक अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) ने विचार किया था, जिसने 30 मार्च 2012 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। आईएमजी ने निष्कर्ष निकाला कि मौजूदा एनडीसी मानदंडों के आधार पर, विशेष श्रेणी के दर्जे का मामला बिहार नहीं बना है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

Next Post
राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

क्या कमला हैरिस से अधिक डोनाल्ड ट्रंप हैं भारत के लिए फायदेमंद …?

क्या कमला हैरिस से अधिक डोनाल्ड ट्रंप हैं भारत के लिए फायदेमंद ...?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend