ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांवड़ यात्रा पर उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में सियासी तकरार

UB India News by UB India News
July 21, 2024
in अध्यात्म, पटना, बिहार
0
कांवर यात्रा के रूट पर लगी दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश पर हंगामा …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

22 जुलाई से पूरे देश के बड़े शिवालयों में कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहां एक महीने की कांवड़ यात्रा होती है तो बिहार और झारखंड में भी बड़ी कांवड़ यात्रा होती है, लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा राजनेताओं के लिए सियासी मुद्दा बन गया है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कांवर यात्रा के दौरान दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने का आदेश दे दिया है तो अब बिहार में इस पर सियासत शुरू है. बिहार में बीजेपी के नेता भी इस तरह की मांग बिहार और झारखंड सरकार से करने लगे हैं.

क्या था प्रेम रंजन पटेल का बयान?

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल ने इस मांग की शुरुआत की तो एनडीए में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बीजेपी नेताओं को नसीहत देने के साथ-साथ मुहावरे से समझाने लगे हैं तो आरजेडी ने अब जेडीयू नेताओं से सवाल किया है कि यह बताएं क्या आप भी उनकी मांग से सहमत हैं. प्रेम रंजन पटेल का जवाब देते हुए  मुस्लिम समाज से आने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की प्रवक्ता अंजूम आरा ने कहा कि यह हमारे देश के मिट्टी की ताकत है कि सभी धर्म के लोग के रहते हुए भी हम लोग में यूनाइट हैं और रही बात जो दूसरे प्रांत का मॉडल है उसे बिहार में अपनाने की तो इसकी आवश्यकता क्या है?

‘नीतीश कुमार ने समाज में विभेद नहीं किया’

बिहार ने जो काम किया है उसे सेंट्रल के साथ-साथ दूसरे प्रान्तों ने मॉडल के रूप में एक्सेप्ट किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने कभी भी जात धर्म और मजहब के नाम पर समाज में विभेद नहीं किया है और बिहार इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. बिहार में उत्तर प्रदेश से भी बड़ा कांवड़ यात्रा निकलता है, छठ पर्व यहां मनाया जाता है और तमाम धर्म के लोग उसकी सेवा और सत्कार में लगे हुए रहते हैं. मुस्लिम समुदाय के लोग कांवड़ यात्रा में आने वाले लोगों की सेवा में लगे रहते हैं. यह हिंदुस्तान की धरती है यहां इन सारी चीजों का कोई स्थान नहीं है, यहां गंगा जमुनी तहजीब है. उन्होंने मुहावरा कहते हुए कहा कि तभी कहा जाता है- ‘मंदिर में दाना चूंगकर चिड़िया मस्जिद में पानी पीती है’ और ‘राधा रानी की चुनरी कोई सलमा बेगम सिलती है’.

मृत्युंजय तिवारी ने जेडीयू पर साधा निशाना

वहीं कांवड़ यात्रा पर  प्रेम रंजन पटेल द्वारा दिया गया बयान पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी तो सीधे तौर पर जेडीयू को ही चिढ़ाने का काम कर रही है. अब जेडीयू बताएं क्या इसी तरह से चलेगा देश और राज्य बिहार में जिस तरह से बीजेपी के नेता  प्रेम रंजन पटेल ने कावड़ यात्रा के दौरान दुकान के आगे नेम प्लेट लगाने की बात कही उत्तर प्रदेश के तर्ज पर अब यह बताएं नीतीश कुमार और जेडीयू के नेता कि क्या इससे सहमत हैं कि नहीं, यह लोग तो सिर्फ नफरत फैलाना चाहते हैं समाज में. देश अपने नियम कानून और संविधान से चलेगा बीजेपी के नियम कानून संविधान से नहीं. बीजेपी के लोग योगी जी का बुलडोजर मॉडल की बात करते थे, इस बार चुनाव में आधे से भी कम पर जनता ने उन्हें सिमटा दिया और अयोध्या भी हार गए, तो इस बार यही रवैया रहा तो बीजेपी साफ हो जाएगी.

बिहार में कावड़ यात्रा पर सियासत

बतादें कि बीते शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा था कि कांवड़ यात्रा के दौरान बिहार में भी दुकानदारों को अपना नाम प्लेट लगना चाहिए. कांवड़ यात्रा आस्था और पवित्रता का प्रतीक है. उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से यह पहल की गई है उसके बाद अब बिहार में भी करोड़ों लोग कांवड़ यात्रा करते हैं. ऐसे में इन कांवरियों के पवित्रता को ध्यान में रखकर  दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर अपने नाम का उल्लेख करना चाहिए सिर्फ बिहार ही नहीं झारखंड की सरकार को भी इसे पालन करना चाहिए, क्योंकि सुल्तानगंज से जल उठाकर कांवरिया देवघर में जल डालते हैं .

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
सर्वदलीय बैठक में उठी बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग

सर्वदलीय बैठक में उठी बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग

नीतीश के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग क्यों कर रहे मांझी-चिराग?

नीतीश के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग क्यों कर रहे मांझी-चिराग?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend