ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं दूसरे चरण का चुनाव

UB India News by UB India News
April 21, 2024
in पटना, मुख्यमंत्री
0
लोकसभा चुनाव में जातीय समीकरण को कितना बांध सके नीतीश कुमार?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। वहीं दूसरे चरण के मतदान को लेकर सभी सियासी पूरे जोर शोर से प्रचार में जुटे हैं। दूसरे चरण का चुनाव मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं माना जा रहा है।

पूर्वी बिहार और सीमांचल के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में होने वाले चुनाव में एनडीए की ओर से जदयू के उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनकी जीत सुनिश्चचित करने के लिए जदयू के अध्यक्ष सहित अन्य नेता भी पूरा जोर लगा रहे हैं। इधर, महागठबन्धन भी इन सीटों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

किशनगंज से जदयू ने चेहरा बदला
जदयू ने भागलपुर से निवर्तमान सांसद अजय कुमार मंडल, कटिहार से दुलाल गोस्वामी, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा और बांका से गिरिधारी यादव को फिर से चुनावी अखाड़े में उतारा है। हालांकि मुस्लिम बहुल क्षेत्र किशनगंज से जदयू ने चेहरा बदल दिया है।

पिछले चुनाव में किशनगंज एक मात्र ऐसी सीट थी, जहां एनडीए को हार का मुंह देखना पड़ा था। वहां कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद जावेद ने जदयू के महमूद अशरफ को पराजित किया था। जदयू ने इस चुनाव में किशनगंज से मुजाहिद आलम पर दांव लगाया है। नीतीश की नजर इन सीटों पर लगी हुई है। नीतीश लगातार इन क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश के खास लोग इन क्षेत्रों में कैम्प कर रहे हैं।

तारिक अनवर कटिहार से ठोंक रहे हैं ताल
महागठबन्धन कि बात करें तो किशनगंज से कांग्रेस ने एक बार फिर मोहम्मद जावेद को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि कटिहार से तारिक अनवर ताल ठोंक रहे हैं। भागलपुर भी कांग्रेस के कोटे में गयी है जहां से अजीत शर्मा अखाड़े में हैं।बांका से राजद के जय प्रकाश यादव जबकि पूर्णिया से राजद की बीमा भारती चुनावी मैदान में है।

कांग्रेस के लिए ये सीटें कितना महत्व रखती हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भागलपुर में चुनावी रैली कर चुके हैं जबकि पार्टी अध्यक्ष मल्लिलार्जुन खड़गे कटिहार और किशनगंज में चुनावी सभा कर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग चुके हैं।बहरहाल, दोनों गठबंधनों के लिए दूसरे चरण का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है अब देखना है कि किस गठबन्धन को जनता अपने सिर बैठाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
बिहार में एनडीए को झटका, राजद में शामिल हुए सांसद महबूब अली कैसर

बिहार में एनडीए को झटका, राजद में शामिल हुए सांसद महबूब अली कैसर

“टेक सिटी” – “टैंकर सिटी” , सिद्धारमैया ने किया पलटवार

"टेक सिटी" - "टैंकर सिटी" , सिद्धारमैया ने किया पलटवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend