ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

“टेक सिटी” – “टैंकर सिटी” , सिद्धारमैया ने किया पलटवार

UB India News by UB India News
April 21, 2024
in LOKSHBHA
0
“टेक सिटी” – “टैंकर सिटी” , सिद्धारमैया ने किया पलटवार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बेंगलुरु पिछले काफी हफ्ते से गंभीर जल संकट से जूझ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी इसे लेकर राज्‍य सरकार पर हमला बोला है. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी ने “टेक सिटी” “टैंकर सिटी” में बदल दिया है. इस पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पलटवार करते हुए पूछा है कि जब कर्नाटक बाढ़ और सूखे से जूझ रहा था, तब प्रधानमंत्री कहां थे?

देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा. 26 अप्रैल को पहले चरण और 7 मई को दूसरे फेस के लिए मतदान होगा. वहीं, बेंगलुरु की सभी सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. मतदान से कुछ दिन पहले शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह देश को आगे ले जाना चाहते हैं और कांग्रेस पर “निवेश विरोधी, उद्यमिता विरोधी, निजी क्षेत्र विरोधी, करदाता विरोधी, धन निर्माता विरोधी” होने का आरोप लगाया.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि नादप्रभु केम्पेगोड़ा ने बेंगलुरु को एक शानदार शहर बनाने का सपना देखा था. लेकिन, कांग्रेस सरकार ने कुछ ही समय में यहां की हालत बिगाड़ दी. कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी में बदलकर उसे वॉटर माफिया के हवाले कर दिया है. एग्रीकल्चर हो या शहरी इंफ्रास्टाचकर, हर जगह बजट को घटाया जा रहा है, कांग्रेस सरकार का ध्यान सिर्फ भ्रष्टाचार पर है. बेंगलुरु के लोगों की समस्या पर नहीं है. कर्नाटक में सिर्फ केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट तेजी से चल रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बेंगलुरु युवा शक्ति, युवा टैलेंट और टेक्नोलॉजी का पावर हाउस है. लेकिन, कांग्रेस और इंडी गठबंधन टेक्नोलॉजी के विरोधी हैं. आज पूरी दुनिया डिजिटल इंडिया की प्रशंसा कर रही है. भारत के फिनटेक की प्रशंसा कर रही है. कांग्रेस पार्टी ने आधार कार्ड का विरोध किया था. कांग्रेस ने जनधन खाता का विरोध किया था. कांग्रेस ने डिजिटल पेमेंट्स का मजाक उड़ाया था. कोरोना काल में बेंगलुरु की आईटी इंडस्ट्री ने पूरी दुनिया को इतना सपोर्ट किया. लेकिन, यही कांग्रेस है, जिसने कोरोना के दौरान कोविन प्लेटफॉर्म का विरोध किया. कांग्रेस ने मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन को बदनाम किया.

उन्होंने कहा कि मोदी कहता है देश को ग्रीन एनर्जी हब, फार्मा हब, इलेक्ट्रॉनिक हब, सेमीकंडक्टर हब, ग्लोबल इनोवेशन हब बनाएंगे, ताकि भारत ग्लोबल इकोनॉमी का हब बने. लेकिन, कांग्रेस और इंडी गठबंधन कहती है ‘मोदी को हटाएंगे’. मोदी की गारंटी है 5जी के बाद 6जी लाएंगे, वे कहते हैं ‘मोदी को हटाएंगे’. मोदी की गारंटी है एआई लाएंगे, वे कहते हैं ‘मोदी को हटाएंगे’. मोदी की गारंटी है चंद्रयान के बाद गगनयान का गौरव दिलाएंगे, वे कहते हैं ‘मोदी को हटाएंगे’.

पीएम मोदी ने कहा, “2014 और 2019 में आपने रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर जो मजबूत सरकार बनाई, उसने देश को मजबूत बनाया. दुनिया भारत को पांच ‘नाजुक’ देशों में गिनती थी. दुनिया सोचती थी कि भारत खुद तो डूबेगा, हमें भी ले डूबेगा. भारत के बैंक बड़ी संकट में थे. हजारों-करोड़ों के स्कैम ने विदेशी इनवेस्टर में डर का माहौल पैदा कर दिया था. एक वह समय था, एक आज का समय है. आज सारे देश भारत से दोस्ती मजबूत करना चाहते हैं, आज भारत में रिकॉर्ड निवेश हो रहा है, आज भारत रिकॉर्ड निर्यात भी कर रहा है.”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
उनकी हर बात मेरे लिए आशीर्वाद, कुछ भी बोल सकते हैं

उनकी हर बात मेरे लिए आशीर्वाद, कुछ भी बोल सकते हैं

यूपी के मुरादाबाद से BJP के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन

यूपी के मुरादाबाद से BJP के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend