ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

UB India News by UB India News
April 29, 2024
in loakshbha 24, LOKSHBHA
0
बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 25 मई को 6 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीट पर वोटिंग होगी। इस फेज में बिहार, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नई दिल्ली की 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।चुनाव आयोग के नोटिफकेशन के मुताबिक नामांकन करने की आखिरी तारीख 6 मई है। स्क्रूटनी 7 मई को होगी।नामांकन वापस लेने की लास्ट डेट 9 मई है।

AAP के कैंपेन सॉन्ग पर चुनाव आयोग ने क्यों जताई है आपत्ति? जानें वो 8 प्वॉइंट्स

आम आदमी पार्टी ने अपने कैंपेन सॉन्ग ‘जेल के जवाब में हम वोट देंगे’ को चुनाव आयोग द्वारा बैन किए जाने का दावा किया। इसे लेकर चुनाव आयोग ने विस्तार से जवाब दिया है। दिल्ली चुनाव आयोग ने ‘आप’ के दावे पर सफाई देते हुए कहा कि कैंपेन सॉन्ग को बैन नहीं किया गया है, बल्कि नियमों के हिसाब से उसमें बदलाव करने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने ‘आप’ के कैंपेन सॉन्ग को केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम 1994 का उल्लंघन बताया है। चुनाव आयोग ने इस कैंपेन सॉन्ग को लेकर 8 आपत्तियां दर्ज की हैं। आयोग का कहना है कि हमारी तरफ से गाने पर बैन नहीं लगाया गया है। इस कैंपेन में दूसरे दलों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

क्या हैं चुनाव आयोग की 8 आपत्तियां? 

  1. ये लाइन “जेल के जवाब में हम वोट देंगे” में एक आक्रामक भीड़ को सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसमें उन्हें सलाखों के पीछे दर्शाया गया है। ये लाइन विज्ञापन में कई बार दिखाई देता है, जो 24 अगस्त 2023 के ECI दिशा-निर्देशों के प्रावधानों और केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत निर्धारित कार्यक्रम और विज्ञापन संहिता के नियम 6(1)(जी) का उल्लंघन करता है।
  2. प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प दिखाने वाली क्लिप के साथ “तानाशाही पार्टी को हम चोट देंगे” लाइन स्पष्ट रूप से हिंसा भड़काती है।
  3. “गुंडागर्दी के खिलाफ वोट देंगे” और “तानाशाही करने वाली पार्टी को हम चोट देंगे” जैसी लाइनें जेल में बंद AAP नेता मनीष सिसोदिया को पुलिस द्वारा ले जाते हुए दिखाने वाली क्लिप के साथ इस्तेमाल किए गए हैं, जो पुलिस की खराब छवि पेश करती है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं।
  4. “आवाजें खिलाफ थी जो सबको जेल में डाल दिया, बस उनको ही बाहर रखा जिसने इनको माल दिया, इतना लालच, इतनी नफरत, भ्रष्टाचारी से मोहब्बत” यह यह असत्यापित तथ्यों के आधार पर सत्तारूढ़ दल की आलोचना है और न्यायपालिका पर भी आक्षेप लगाता है।
  5. अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की तस्वीरों और उनके पार्टी चिन्ह के साथ दिखाए गए वाक्यांश “गुंडो वाली पार्टी छोड़ो” के इस्तेमाल से दूसरे दल और उनके नेता को अपमानजनक टिप्पणी के रूप में चिह्नित किया गया है।
  6. “तानाशाही पार्टी को हम चोट देंगे” जिसमें आक्रामक भीड़ को पुलिस के साथ भिड़ते दिखाया गया है। असत्यापित तथ्यों के आधार पर सत्तारूढ़ दल की आलोचना को दर्शाता है। इसमें कहा गया है कि गाने में यह वाक्यांश कई बार दोहराया गया है, जो आपत्तिजनक है।
  7. अंत में 10 सेकंड के लिए इस्तेमाल किया गया वाक्यांश “जेल का जवाब हम वोट से देंगे” प्रस्तुत प्रतिलेख से गायब है।
  8. समिति ने कहा कि वाक्यांश “जेल का जवाब हम वोट से देंगे”, “गुंडागर्दी के खिलाफ वोट देंगे” और “तानाशाही करने वाली पार्टी को हम चोट देंगे” 24 अगस्त 2023 के ECI दिशा-निर्देशों के पैरा 2.5 (डी) के प्रावधानों  और केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के तहत निर्धारित कार्यक्रम और विज्ञापन संहिता के नियम 6(1)(जी) का उल्लंघन करते हैं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
28 साल पहले अपहरण के बाद हुई थी हत्या, पूर्व MLA तारकेश्वर सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

28 साल पहले अपहरण के बाद हुई थी हत्या, पूर्व MLA तारकेश्वर सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज... बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend