ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

UB India News by UB India News
May 1, 2024
in loakshbha 24, खास खबर
0
सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार के दस सालों के कामकाज के बारे में बताया साथ ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये प्यार बहुत बड़ी ताकत होती है. इतनी बड़ी तादाम में माताएं बहनें आशीर्वाद देने आए हैं. पिछले दस साल में आपने जब से मुझे काम दिया है अपने शरीर का कण-कण और पल-पल आपकी सेवा में लगाया है.

गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस- पीएम

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के लोग, महाराष्ट्र के लोग, मोदी सरकार के दस साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल में अंतर देख रहे हैं. जो कांग्रेस 60 साल पंचायत से लेकर संसद तक उन्हीं का राज था. विपक्ष तो था ही नहीं. उन्होंने जो काम 60 साल में नहीं किया वो आपके सेवक ने 10 साल में करके दिखाया है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 60 साल में कांग्रेस के नेताओं के मुंह से सिर्फ एक की बात सुनी होगी गरीबी हटाएंगे. वो यही माला जपते रहते थे. उसके आगे कुछ नहीं करते थे. दस साल में इस देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में हमें सफलता मिली है.

‘आज गरीब का बच्चा भूखा नहीं सोता’

पीएम मोदी ने कहा कि आज 80 करोड़ देशवासियों को उनकी थाली भरी हुई रहती है उनका चूल्हा जलता रहता है. उनका बच्चा भूखा नहीं सोता. पीएम मोदी ने कहा कि आपने मोदी को वोट देकर ये पुण्य काम को करने के लिए भेजा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब देश में मजबूत सरकार होती है तो उसका ध्यान वर्तमान के साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी होता है यही सोचकर आज बीजेपी सरकार रेल, एयरपोर्ट पर अभूतपूर्व खर्च कर रही है.

60 साल में खेतों तक पानी नहीं पहुंचा पाई कांग्रेस- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने के लिए आए थे. कहते हैं कि तब उन्होंने डूबते सुरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुंचाएंगे. क्या उन्होंने पानी पहुंचा. अब उनको सजा देने का समय आ गया है. पीएम ने कहा कि विदर्भ और मराठवाड़ा को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाने का ये पाप सालों साल होता रहा है. कांग्रेस को 60 साल तक देश ने काम करने के मौका दिया. 60 साल में दुनिया के देश पूरी तरह से बदल गए लेकिन 60 साल में कांग्रेस खेतों तक पानी तक नहीं पहुंचा पाई.

‘हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बड़ा लक्ष्य’

पीएम मोदी ने कहा कि हर खेत में पानी पहुंचाना, हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बहुत बड़ा मिशन है. 2014 में सरकार बनने के बाद मैंने पूरी शक्ति इन सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी. आज कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं. दस साल जब रिमोर्ट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी तब यहां के कद्दावर नेता देश के कृषि मंत्री थे, यहां के कद्दावर नेता जब दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का एफआरपी 200 रुपये थे और आज मोदी के सेवा काल में गन्ने का एफआरपी 340 रुपये क्विंटल है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend