ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

UB India News by UB India News
May 1, 2024
in loakshbha 24
0
हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे है । राहुल गांधी भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में रैली को संबोधित किये। वहीं, दो मई को प्रियंका गांधी मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी।

यह मौजूदा चुनाव में राहुल गांधी का मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले राहुल गांधी पहले चरण की सीट पर प्रचार के लिए आठ अप्रैल को मंडला और शहडोल में रैली करने आए थे। वहीं, 21 अप्रैल को राहुल गांधी सतना आने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनकी जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आए और जनसभा को संबोधित किया था।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

लाइव अपडेट्स : 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भिंड सभा स्थल (एमजेएस मैदान) संबोधित करते हुए कहा की यह मामूली चुनाव नहीं है। यह दो विचार धाराओं का चुनाव है। एक कांग्रेस पार्टी और इंडि गठबंधन संविधान बचाने का काम कर रही है। देश के किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को जो भी कुछ मिला है इस किताब (संविधान) के कारण मिला है। अब प्रधानमंत्री और अमित शाह ने मन बना लिया है कि अगर वो चुनाव जीतेंगे तो वे इस किताब को फाड़कर फेंक देंगे। भाजपा चाहती है कि ये किताब फेंक दी जाए और देश को 20-25 अरबपति चलाएं।

आरक्षण के खिलाफ काम कर रही भाजपा
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। अगर, ऐसा है तो वे प्राइवेटाइजेशन क्यों कर रहे हैं, रेलवे का निजी करण क्यों किया जा रहा है। अग्निवीर योजना क्यों लाई गई। अगर, ये लोग आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं तो ऐसा क्यों किया। भाजपा सरकार सारे काम आरक्षण के खिलाफ कर रही है।

पीएम मोदी ने किसी गरीब का कर्जा माफ नहीं किया        
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्जा माफ कर दिया। मैं उनसे पूछना चाहता हैं कि कितने किसानों का, मजदूरों का, बेरोजगार युवाओं का कर्जा माफ किया गया। नरेंद्र मोदी ने कभी नहीं कहा कि मैं गरीब का कर्जा माफ करूंगा। उन्होंने ने सभा में लोगों से पूछा कि आपको पता है 16 लाख करोड़ रुपया कितना होता है? उन्होंने कहा कि अगर 25 साल तक हर किसान का कर्जा माफ करोगे तक 16 लाख करोड़ रुपये बनते हैं। दूसरी तरीके से बताऊं तो मनरेगा में 24 साल में जितना रुपया दिया जाता है उतना नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों का माफ कर दिया। हालत ये हो गई है कि 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है।

राम मंदिर के उद्घाटन में किसान आदिवासी नहीं दिखा  
राहुल गांधी ने कहा कि 22 लोग हैं, वे भाजपा के मित्र और नरेंद्र मोदी से मिलते हैं। राम मंदिर के उद्घाटन में सारे वहां बैठे थे। वहां हजारों करोड़ वाले लोग थे। बॉलीवुड वाले थे, क्रिकेट टीम थी मगर, एक किसान नहीं दिखा एक आदिवासी नहीं दिखा।
संसद का उद्घाटन हुआ तो आदिवासी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया। उनसे कहा जाता है कि तुम न संसद के उद्घाटन में आओगे और न राम मंदिर के।

45 साल में देश में सबसे ज्यादा महंगाई 
राहुल ने कहा कि दो-तीन अरबपतियों को सारा का सारा धन दिया जाता है। रेलवे अडाणी, सोलर पावर अडाणी, जहां भी देखो अडाणी ही अडाणी।  नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू किया। आज हिंदुस्तान में 45 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। सबसे ज्यादा महंगाई आज है। हर युवा और देश का हर नागरिक एक बाद जानता है।

कांग्रेस करोड़ लखपति बना सकती है
राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया पर 24 घंटे मोदी जी का चेहरा दिखाई दे रहा है। मैं आपसे बात करूंगा, यह मीडिया नहीं दिखाएगा। मीडिया महंगाई, किसानों और गरीबों की बात करता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी अगर देश में 22-25 अरबपति बना सकते हैं तो कांग्रेस करोड़ लखपति बना सकती है।

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपए 
राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में आप बाहर जाकर काम करते हो, हिंदुस्तान में महिलाएं भी मजदूरी करती हैं, नौकरी करती हैं। महिलाएं आठ घंटे बाहर तो आठ घंटे घर में भी काम करती हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार इन महिलाओं को पैसे देने जा रही है। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना होगी, हम सीधे उनके बैंक अकाउंट में पैसा डालेंगे। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी। परिवार की एक महिला का नाम चुना जाएगा और उसे साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। हमारी सरकार हर महीने 1 तारीख को महिलाओं के खाते में 8500 रुपए डालेगी।

एक साल की गारंटी की नौकरी देंगे
राहुल गांधी ने कहा कि अरबपतियों के बेटे अपने पिता की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप करते हैं और उन्हें पैसा मिलता है। ये उनको कंपनी में डालने का मौका होता है। हमारी सरकार दुनिया की पहली सरकार होगी जो हर ग्रेजुएट को ये अधिकार देने जा रही है। आप सरकार से एक साल की गारंटी की नौकरी मांग सकते हो। देश में 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। हम छह महीने में ये आपके हवाले कर देंगे।

पीएम मोदी ने दो तरह के जवान बनाए 
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने दो तरह के जवान बना दिए। एक को कैंटीन और अच्छी सैलरी मिलेगी। दूसरा जिसे ये नहीं मिलेंगे। एक को जवान दूसरे को अग्निवीर कहते हैं। आप सोचिए दो लोगों को युद्ध में भेज रहे हो, एक से कह रहे हो आपको कुछ हुआ तो हम आपके परिवार की रक्षा करेंगे और दूसरे जवान से कह रहे हैं कि आपको कुछ हुआ तो कोई पेंशन और मदद नहीं मिलेगी। शहीद का दर्जा भी नहीं मिलेगा। मोदी जी ने सेना का अपमान किया है। सेना भी यह अग्निवीर योजना नहीं चाहती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

Next Post
तेजस्वी यादव के बयान पर सियासी बवाल, BJP के निशाने पर लालू परिवार

तेजस्वी यादव के बयान पर सियासी बवाल, BJP के निशाने पर लालू परिवार

मेरे लिए न मछली और न ही मंगलसूत्र मुद्दा है………..

मेरे लिए न मछली और न ही मंगलसूत्र मुद्दा है...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend