ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

UB India News by UB India News
May 1, 2024
in loakshbha 24, राजनीति
0
कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार (29 अप्रैल) को न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू कहा- कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही है। कांग्रेस OBC का जीना मुश्किल कर देगी।

इसके अलावा उन्होंने I.N.D.I. गठबंधन के प्रधानमंत्री फेस के मुद्दे को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन की सरकार आई तो PM बाय रोटेशन होगा। 5 साल शपथ ग्रहण समारोह ही चलते रहेंगे। देश संकट में उलझता ही रहेगा। देश ने 30 साल तक अस्थिरता और मिली-जुली सरकारों का दौर देखा है।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

प्रधानमंत्री से 10 सवाल-जवाब…

सवाल: आपने कहा था कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति मुसलमानों में बांटना चाहती है। क्या ये थ्रेट रियल है?
मोदी: क्या चुनाव के अंदर, पॉलिटिकल पार्टियों के मैनिफेस्टो, ये कोई शो-पीस के लिए होते हैं क्या? सचमुच में तो ये मीडिया का काम है कि हर एक पॉलिटिकल पार्टी के मैनिफेस्टो की बारीकी से जांच-पड़ताल करे। उनके मैनिफेस्टों में इसी बात का संकेत था।

उनके एक महाशय ने अमेरिका में इंटरव्यू दे दिया और इनहैरिटेंस टैक्स की बात की। मैं विकास और विरासत की बात कर रहा हूं और ये विरासत को लूटने की बात करते हैं। वेल्थ रिडिस्ट्रिब्यूशन की बात करते हैं। यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं देशवाशियों को बताऊं कि ये देश को इस दिशा में ले जा रहे हैं।

सवाल: भाजपा की अगर फिर सरकार आएगी तो क्या इनहैरिटेंस टैक्स कभी नहीं लागू होगा?
मोदी: भाजपा क्या करेगी और क्या नहीं करेगी वो हमारे मैनिफेस्टो में लिखा है। अगर कांग्रेस ने कहीं शगूफा छोड़ दिया तो मैं भी यही झंडा लेकर घूमूंगा, ये सवाल आपके मन में कैसे आया? हमारी विचारधारा साफ है। हम अपनी विचारधारा के आधार पर मैनिफेस्टो को देश के सामने रखते हैं। कृपया करके ऐसे महाशयों के विचारों को हम पर मत थोपिये।

सवाल: कांग्रेस कहती है कि वो एक सोशियो-इकोनॉमिक सर्वे के आधार पर सिस्टम को रीडिस्ट्रीब्यूट करेंगे?
मोदी: सर्वे का मतलब क्या है। सर्वे का मतलब हर परिवार में घर-घर छापा मारना है। अगर किसी अनाज के डिब्बे में महिला ने गहने छिपा के रखे हैं, उसका सर्वे किया जाएगा। जमीनों का हिसाब-किताब किया जाएगा और फिर उसको रीडिस्ट्रिबूट करेंगे। ये माओवादी विचार दुनिया में पहले भी किया जा चुका है। ये पूरी तरह अर्बन नक्सल की सोच है।

सवाल: 2006 का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मनमोहन सिंह ने कहा है कि रिसोर्सेस पर गरीब मुसलमानों का पहला अधिकार है?
मोदी: कांग्रेस और मनमोहन सिंह ने पहला पाप 90 के दशक में किया था। कर्नाटक में उन्होंने धर्म के आधार पर मुसलमानों को OBC घोषित कर दिया था। यानी देश के OBC को नकारना। 2004 तक उनका ये प्लान ठप रहा। 2004 में उन्होंने आंध्र प्रदेश में मुस्लिम को OBC कोटा देना तय कर दिया। मामला कोर्ट में जाकर उलझ गया।

फिलहाल OBC को 27 परसेंट जो आरक्षण मिला हुआ है, उसमें सेंध लगाने की उन्होंने तैयारी कर दी है। वे इसमें डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं।

2006 में नेशनल डेवलपमेंट काउंसिल की मीटिंग में मनमोहन जी के बयान पर हंगाम हुआ था। इसके बाद दो साल कांग्रेस पूरी चुप रही थी। 2009 के घोषणा पत्र में फिर से उन्होंने इसका जिक्र किया था। 2012 के यूपी चुनाव में भी उन्होंने इसकी एक असफल कोशिश की थी। 2012 आंध्र हाईकोर्ट ने इसको रद्द कर दिया था। फिर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में गई। वहां भी उनको राहत नहीं मिली थी।

2024 के चुनाव में उनके मैनिफेस्टो में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है। ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाबा साहेब आंबेडकर को अपमानित कर रहे हैं। ये OBC का जीना मुश्किल कर देंगे।

सवाल: कांग्रेस कहती है कि इंस्टीट्यूशन में जजेज OBC नहीं हैं। मीडिया में भी OBC का रिप्रेजेंटेशन कम है?
मोदी: 2014 में हमने ऐसी कोई नीति बनाई है क्या, जिसके कारण किसी वर्ग की रुकावट हो जाए। ये कांग्रेस के पाप हैं, उनके पापों को देश भुगत रहा है। अगर उन्होंने सच्चे अर्थ में सेक्युलरिज्म किया होता, सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय किया होता, वोट बैंक की राजनीति न की होती, तो ये उन्हें झूठे कागजों को लेकर घूमना नहीं पड़ता।

आज देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति कैसे बनी? हमारी सोच के साथ बनीं। तीन बार राष्ट्रपति बनाने का मौका आया। एक बार अटल जी के समय, दो बार मेरे समय। पहली बार हमने किसको बनाया? माइनोरिटी से अब्दुल कलाम जी को बनाया। मुझे मौका मिला तो मैंने पहले दलित को बनाया और फिर आदिवासी महिला को बनाया।

सवाल: आपने कहा था कि कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाएगा तो PM बाय रोटेशन होगा?
मोदी: इनका इंडी गठबंधन जीता तो एक प्रधानमंत्री एक साल रहेगा। फिर नया आएगा, पूरी नई सरकार फिर से बनेगी। नई कैबिनेट बनाएगा, तो फिर शपथ समारोह चलते रहेंगे। पांच साल और क्या होगा? देश संकट में उलझता रहेगा और वे शपथ समारोह में उलझते रहेंगे।

अब कोई देश ऐसे चल सकता है। इतना बड़ा देश है। देश ने 30 साल तक अस्थिरता देखी है। मिली-जुली सरकारों का दौर देखा है। हमारी सरकार के पास जनादेश है। मिली-जुली सरकार पर कोई भरोसा ही नहीं करता है। इतना बड़ा देश ऐसे थोड़े चल सकता है।

सवाल: कांग्रेस कहती है कि मोदी मैच फिक्सिंग कर रहे हैं। ED, CBI और EVM के बिना आप चुनाव नहीं जीत सकते हैं?
मोदी: इनके EVM वाले सवाल का जवाब तो देश की सुप्रीम कोर्ट ने ही दे दिया है। 2014 से पहले इनके पास ED और CBI थी। तो फिर ये चुनाव हार क्यों गए। मेरे होम मिनिस्टर तक को जेल में डाल दिया था, तो फिर ये चुनाव क्यों हार गए थे? अगर ED-CBI से चुनाव जीते जाते तो कांग्रेस चुनाव ही नहीं हारती।

इतना बड़ा देश है। एक नगर निगम का चुनाव फिक्स नहीं कर सकते हो? ये लोग दुनिया को मूर्ख बना रहे हैं। आप मीडिया के लोगों को हमसे नहीं, बल्कि उनसे पूछना चाहिए।

सवाल: महाराष्ट्र में क्या उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ आपको सिम्पैथी लहर दिख रही है?
मोदी: शिवसेना-NCP में जो तूफान खड़ा हुआ वो साफ-साफ दिखता है कि जब आप अपने परिवार के लोगों को ही प्राथमिकता देते हैं और बाकियों को नहीं देते हैं, तो कभी न कभी तो कठिनाई पैदा होगी ही। शरद पवार के घर में मुसीबत है। भतीजा संभाले कि बेटी संभाले? यह उनका पारिवारिक झगड़ा है। यही झगड़ा शिवसेना में भी है। मुझे लगता है कि हमारा देश इस पारिवारिक झगड़ों के प्रति नफरत करता है। सिंपैथी नहीं करता है।

सवाल: उत्तर प्रदेश में इस बार अखिलेश और राहुल साथ हैं। उन्होंने चुनाव में पूरे परिवार को उतारा है। हो सकता है कि अमेठी और रायबरेली से भी गांधी परिवार ही लड़े?
मोदी: ये उनकी मजबूरी है कि परिवार के लोगों को उतारना पड़ रहा है। ये लोग पहले भी इकट्ठे आ चुके हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता को पता है कि उनका भविष्य कहां ठीक है ? इसलिए मैंने पार्लियामेंट में कहा था कि आज उत्तर प्रदेश और देश का हाल ऐसा है कि बड़े-बड़े नेता लोकसभा के मैदान से भाग रहे हैं।

सवाल: विपक्ष कहता है कि आपके बड़े फैसलों को रद्द कर देंगे। ममता बनर्जी कह रही हैं कि CAA को लागू नहीं होने देंगी?
मोदी: संविधान के मुताबिक, राज्य का मुख्यमंत्री ये चीजें नहीं कर सकता है। जो भारत सरकार के विषय हैं, वो भारत सरकार ही करेगी। जो राज्य सरकार के विषय हैं, उन्हें राज्य सरकार ही करेगी, लेकिन जनता को मूर्ख बनाने का फैशन चल रहा है। मैं चुनौती देता हूं कि कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बता दे कि वो 370 वापस करेंगे। संविधान के तहत दलितों को पहली बार वहां आरक्षण मिल रहा है। वाल्मीकि समाज वहां रहता है, पहली बार उसे आरक्षण मिल रहा है। उनकी हिम्मत है क्या, वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोलें कि वो 370 हटा देंगे।

मोदी बोले- भारत-चीन बॉर्डर विवाद पर तत्काल चर्चा जरूरी, बात करके शांति कायम कर सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के लिए चीन के साथ उसके रिश्ते अहम हैं। दोनों देशों के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध सिर्फ भारत और चीन के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए जरूरी है।पीएम मोदी ने अमेरिका की मैगजीन न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं।

मोदी बोले- कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के साथ सौतेला व्यवहार किया; हमने धारणा बदली, अब नॉर्थ-ईस्ट न दिल्ली से दूर है, न दिल से दूर

आजादी के बाद पूर्वोत्तर राज्य दशकों तक हाशिए पर रहे। कांग्रेस सरकारों ने यहां के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया। हमने इस धारणा को बदला कि पूर्वोत्तर बहुत दूर है। आज पूर्वोत्तर न दिल्ली से दूर है और न दिल से दूर है। पूर्वोत्तर ने दुनिया को दिखाया है कि जब नीयत सही होती है, तो नतीजे भी सही होते हैं।

हमने किसी काम में कभी कोई भेदभाव नहीं किया। हमने प्रणब मुखर्जी, नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम किया, किसी ने कोई प्रश्न नहीं उठाया।

वैसे ही पद्म पुरस्कार मुलायम सिंह जी, तरुण गोगोई जी, पीए संगमा जी, एसएम कृष्णा जी को दिया… ये सारे दूसरी… pic.twitter.com/IEKjqfD6ln

— BJP (@BJP4India) April 29, 2024

2014 में इनके पास ईडी थी, सीबीआई थी तो फिर हार क्यों गए। मेरे होम मिनिस्टर तक को जेल में डाल दिया था।

अगर ईडी, सीबीआई से चुनाव जीते जाते तो इतने ईडी, सीबीआई के साथ तो कांग्रेस ने काम किया है तो फिर वो जीत ही जाते।

– पीएम @narendramodi pic.twitter.com/TrKJ8dmyQh

— BJP (@BJP4India) April 29, 2024

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

नितिन नवीन की नई टीम का एलान, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महामंत्री बनाए गए…………

by UB India News
August 18, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान...

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 17, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

by UB India News
August 17, 2026
0

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

वंदे मातरम् पर सियासी घमासान: राष्ट्रगीत से राजनीति तक

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ का अवसर देश के लिए गौरव, स्मरण और आत्ममंथन का दिन होना चाहिए था।...

Next Post
केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज फिर SC में सुनवाई

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज फिर SC में सुनवाई

बदहाल पाकिस्तान को IMF से राहत पैकेज के तहत 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का मिला कर्जा

बदहाल पाकिस्तान को IMF से राहत पैकेज के तहत 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का मिला कर्जा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend