ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

28 साल पहले अपहरण के बाद हुई थी हत्या, पूर्व MLA तारकेश्वर सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

UB India News by UB India News
April 30, 2024
in अपराध, बिहार, सारण
0
28 साल पहले अपहरण के बाद हुई थी हत्या, पूर्व MLA तारकेश्वर सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में एक पूर्व विधायक को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मामला छपरा से जुड़ा है जहां 28 वर्ष पूर्व मामले में कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है. पानापुर थाना क्षेत्र के तुर्की निवासी शत्रुघ्न गुप्ता की अपहरण के उपरांत हत्या कर दी गई थी. इस मामले में न्यायालय ने आरोपित पूर्व विधायक को अलग-अलग धाराओं के तहत सश्रम कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है.

सोमवार को एडीजे सप्तम सह विशेष कोर्ट के न्यायाधीश सुधीर कुमार सिन्हा की अदालत में चल रहे पानापुर थाना कांड संख्या 9/96 के सत्रवाद 588/09 में न्यायधीश ने सजा के बिंदु पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई की और दो बार के विधायक रहे मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा निवासी व मामले में आरोपित तारकेश्वर सिंह को भादवि की धारा 302 एवं 364 दोनों में आजीवन कारावास व बीस बीस हजार जुर्माना सुनाया. साथ ही जुर्माना नहीं देने पर छः छः माह अतिरिक्त कैद तथा 201 में 7 वर्ष कैद 10 हजार जुर्माना नहीं देने पर 5 माह और 27 आर्म्स एक्ट में 3 वर्ष कैद व 5 हजार जुर्माना नही देने पर 4 माह अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

न्यायालय ने सभी सजा साथ-साथ चलाने का आदेश दिया. सुनवाई के वक्त सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक ध्रुवदेव सिंह व सूचक के अधिवक्ता नीरज कुमार श्रीवास्तव तथा बचाव पक्ष से त्रियोगी नाथ सिन्हा अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित थे. विदित हो कि 10 जनवरी 1996 को पानापुर थाना क्षेत्र के तुर्की निवासी व मृतक के भाई बाबूलाल गुप्ता ने पानापुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी, इसमें मशरक के पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह समेत अन्य द्वारा अपने भाई का अपहरण कर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए उन्हें मामले में अभियुक्त बनाया था .

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज... बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण: छोटे राज्यों के मतदाताओं के अपेक्षा बड़े राज्यों में कम क्यों हो रहा मतदान

3.6 करोड़ महिला वोटर्स की कौन बनेगा आवाज...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend