ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में एनडीए को झटका, राजद में शामिल हुए सांसद महबूब अली कैसर

UB India News by UB India News
April 21, 2024
in खगड़िया, बिहार
0
बिहार में एनडीए को झटका, राजद में शामिल हुए सांसद महबूब अली कैसर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद महबूब अली कैसर आरजेडी में शामिल हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें आरजेडी की सदस्यता दिलाई। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। महबूब ने कुछ दिन पहले ही पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जदनशक्ति पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वह चिराग पासवान से मिले थे और उनके चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने अब पाला बदलकर आरजेडी की सदस्या ग्रहण कर ली है।

चौधरी महबूब अली कैसर राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी का हिस्सा थे। रामविलास पासवान की यह पार्टी उनके निधन के बाद 2021 में टूट गई। रामविलास के छोटे भाई पशुपति पासर ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बनाई और पार्टी का दूसरी हिस्सा रामविलास के बेटे चिराग के पास गया, जिन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का गठन किया। 2021 में महबूल अली कैसर पशुपति पारस के गुट में थे और नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार का समर्थन किया।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

2024 में बदले हालात

2024 लोकसभा चुनाव से पहले टिकट का बंटवारा हुआ तो बीजेपी ने चिराग पासवान के गुट वाले दल को सभी सीटें दे दीं। पशुपति के गुट को कोई सीट नहीं मिली तो महबूब अली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और चिराग पासवान से बात कर खगड़िया से टिकट तलाशने लगे। चिराग ने इस सीट पर राजेश वर्मा को टिकट दे दिया तो अब महबूब ने आएलडी में शामिल होने का फैसला किया। महबूब के बेटे युसुफ सलाउद्दीन पहले से ही आरजेडी का हिस्सा हैं। हालांकि, कैसर को खगड़िया से टिकट मिलने की संभावना अभी भी नहीं है, क्योंकि आरजेडी ने यह सीट अपने सहयोगी दल सीपीएम को दी है और सीपीएम ने संजय कुमार को यहां से टिकट दिया है।

एनडीए की बढ़ेंगी मुश्किलें

खगड़िया के मौजूदा सांसद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और वह सीपीएम उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर सकते हैं। इसके अलावा एनडीए गठबंधन के वोट छिटककर विपक्षी गठबंध के खाते में जा सकते हैं। इस स्थिति में राजेश वर्मा के लिए चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है। खगड़िया में सीपीएम और संजय कुमार का अपना वोट बैंक भी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
“टेक सिटी” – “टैंकर सिटी” , सिद्धारमैया ने किया पलटवार

"टेक सिटी" - "टैंकर सिटी" , सिद्धारमैया ने किया पलटवार

उनकी हर बात मेरे लिए आशीर्वाद, कुछ भी बोल सकते हैं

उनकी हर बात मेरे लिए आशीर्वाद, कुछ भी बोल सकते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend