ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल में दो दो चुनावी रैलीयो को करेंगे संबोधित, गया रैली – LIVE UPDATE

UB India News by UB India News
April 17, 2024
in loakshbha 24, गया, बिहार
0
प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल में दो दो चुनावी रैलीयो को करेंगे संबोधित, गया रैली – LIVE UPDATE
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव का तापमान बिहार में भी धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। तमाम बड़े-बड़े नेताओं का बिहार दौरा शुरू है। इसी क्रम में आज देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार आगमन होने जा रहा है। इस दौरान वे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार में प्रधानमंत्री जी का दो कार्यक्रम है पहला कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे गया के गांधी मैदान में एनडीए की उम्मीदवार श्री जीतन राम मांझी जी के समर्थन में विशाल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे इसके बाद प्रधानमंत्री जी दोपहर 12:30 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे जहां एनडीए के उम्मीदवार श्री संतोष कुशवाहा जी के पक्ष में विशाल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे । इसके बाद प्रधानमंत्री जी पश्चिम बंगाल जाएंगे जहां दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिन में तीसरी बार बिहार आएं हैं। गया में पीएम ने कहा कि दो दिन पहले बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी के घोषणा पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है, मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। गया के बाद पूर्णिया में भी पीएम मोदी की चुनावी सभा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

गांधी मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी जीतनराम मांझी के पक्ष में रैली को संबोधन

LIVE UPDATE :

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग और बिहार के युवा कभी जंगलराज के साथ नहीं जाएंगे। लालटेन से मोबाइल चार्ज हो सकता है क्या? आरजेडी का राज होता तो अपने मोबाइल की बैटरी भी चार्ज नहीं हो पाती थी। ये लालटेन के लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे।

पीएम मोदी ने लालू परिवार और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी है। कोर्ट ने भी चारा चोरी का मुहर लगा दिया है। आरजेडी ने दो ही चीजें दी-जंगलराज और भ्रष्टाचार। आरजेडी के शासन में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। आरजेडी ने बड़ी संख्या में बिहार के लोगों को बाहर जाने पर मजबूर कर दिया।

पीएम ने आगे कहा कि आप ही बताइए, क्या ऐसे लोग एक भी सीट जीतने के लायक हैं क्या। इनको सजा मिलनी चाहिए एक एक को साफ़ करना चाहिए। बिहार में ये वोट भी नीतीश जी के कामों पर, केंद्र के कामों पर मांगते हैं। इनके पास कोई विज़न नहीं हैं। ये लोग नीतीश जी के काम का और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट लेना जानते है। आरजेडी इतने साल रही लेकिन इनकी हिम्मत नहीं हैं कि ये अपने कार्यकाल की कार्यों की चर्चा करे।

गया में पीएम ने कहा कि हमारा काम अभी ट्रेलर है देश के लिए बहुत कुछ करना है। बिहार के लिए बहुत कुछ करना है।

गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर बनाएंगे। अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा ये मोदी की गारंटी है। 75 साल के बुजुर्ग को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी ये मोदी की गारंटी है।

मोदी को ये पद देश के संविधान ने दिया है। देश में विभिन्न जीवन शैलियां हैं। आपके सेवक मोदी ने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकाला है। 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान दिया एनडीए ने। दलित पिछड़ा के नाम पर आरजेडी-कांग्रेस ने सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा है। दलित पिछड़ों को सम्मानपूर्ण जीवन सिर्फ एनडीए ने दिया है।

दो दिन पहले बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी के घोषणा पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है, मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी गरीब घर से निकलकर आपके आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है।

आज 5 रैलियां करनी है। असम तक पहुंचना है। ज्ञानस्थली, बौद्ध की ज्ञान भूमि को प्रणाम करता हूं। आज नवरात्री भी है और सम्राट अशोक की जयंती भी है। सदियों बाद एकबार फिर भारत और बिहार अपने प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहा है। ये चुनाव विकसित भारत-बिहार के संकल्प का चुनाव है। आपका ये उत्साह साफ बता रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार।

अभी 2 दिन पहले BJP ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है, जब किसी पार्टी के संकल्प पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी।

ये चुनाव विकसित भारत, विकसित बिहार के उसी संकल्प का चुनाव है। गया की धरती पर उमड़ा ये जनसैलाब, ये अपार जनसमर्थन साफ बता रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार।

ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है। संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं, तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है। सदियों बाद आज एक बार फिर भारत और बिहार अपने उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिन में तीसरी बार बिहार आएं हैं। गया में पीएम ने कहा कि दो दिन पहले बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी के घोषणा पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है, मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। गया के बाद पूर्णिया में भी पीएम मोदी की चुनावी सभा है।

गया में मंच पर पशुपति पारस, एनडीए प्रत्याशी जीतनराम मांझी, उनके बेटे और मंत्री संतोष सुमन, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, हरि मांझी मौजूद हैं।

बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं, जिनमें से कुछ लोग भारत हिंदू राष्ट्र कब बनेगा और मोदी हैट्रिक वाले बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। गया के बाद पीएम पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पहुंचकर दोपहर 12:45 के करीब सभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी इसके पहले 4 अप्रैल को जमुई और 7 अप्रैल को नवादा में जनसभा कर चुके हैं। पीएम पूर्णिया 10 साल बाद चुनावी सभा लेने आ रहे हैं। इसके पहले के दो दौरे में प्रधानमंत्री के निशाने पर लालू परिवार रहा है। उन्होंने जमुई में लालू के जंगलराज, भ्रष्टाचार और इंडी अलायंस को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं नवादा में 30 मिनट की स्पीच में प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन, राम मंदिर, टुकड़े-टुकड़े गैंग, जंगलराज और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर बात की थी।

गया में हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी एनडीए के कैंडिडेट हैं। वहीं इंडी गठबंधन की ओर से राजद की टिकट पर कुमार सर्वजीत मैदान में हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए

बाबा साहेब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते : गया में पीएम मोदी

बाबा साहेब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते : गया में पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend