ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए

UB India News by UB India News
April 17, 2024
in अपराध, खास खबर, बॉलीवुड
0
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए। सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दोनों को अरेस्ट किया। इनकी पहचान विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्हें आज मुंबई लाया जाएगा।

इन दोनों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी। दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 4 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

RELATED POSTS

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

एक CCTV फुटेज में दिख रहा है दोनों आरोपियों ने स्पोर्ट्स कैप पहन रखी है और कंधे पर बैग टांगा हुआ था। इस फुटेज में दोनों सलमान के घर की तरफ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी लॉरेंस गैंग का हिस्सा हैं। खान को लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस के भाई अनमोल ने एक ऑनलाइन पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। उसने इस वारदात को ट्रेलर बताया और सलमान को वॉर्निंग दी। हालांकि, पुलिस ने इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। लॉरेंस कई हाई-प्रोफाइल लोगों के मर्डर के आरोप में इस वक्त तिहाड़ जेल में है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भुज से गिरफ्तार किया। आज उन्हें मुंबई लाया जाएगा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को भुज से गिरफ्तार किया। आज उन्हें मुंबई लाया जाएगा।
हमलावरों की यह तस्वीर घटना वाले दिन CCTV कैमरे में कैद हुई थी। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काले स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।
हमलावरों की यह तस्वीर घटना वाले दिन CCTV कैमरे में कैद हुई थी। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काले स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।

पनवेल के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे दोनों
दोनों आरोपी पनवेल के राधा कृष्ण अपार्टमेंट में रहते थे। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि सलमान के घर पर हमले से पहले इन्होंने उनके लोनावला स्थित फार्म हाउस की रेकी भी की थी।

सलमान के घर से थोड़ी दूर मिली थी बाइक
पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक भी जब्त की थी। इस बाइक को सलमान के घर से एक किमी दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ दिया गया था। पुलिस का कहना है कि ये बाइक पनवेल में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पनवेल के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ने कहा कि व्यक्ति ने कुछ दिन पहले ही ये टू-व्हीलर बेचा था।

अनमोल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अनमोल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बालकनी पर मिले गोली के निशान
सलमान के अपार्टमेंट के बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के 2 निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी की दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

Next Post
बाबा साहेब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते : गया में पीएम मोदी

बाबा साहेब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते : गया में पीएम मोदी

जो काम हुआ है, वो ट्रेलर है, अभी तो…’ पूर्णिया में पीएम मोदी की हुकांर, कहा- अभी और आगे ले जाना है देश को

जो काम हुआ है, वो ट्रेलर है, अभी तो...' पूर्णिया में पीएम मोदी की हुकांर, कहा- अभी और आगे ले जाना है देश को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend