ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाबा साहेब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते : गया में पीएम मोदी

UB India News by UB India News
April 17, 2024
in loakshbha 24, खास खबर, गया, बिहार
0
बाबा साहेब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते : गया में पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गया में पीएम ने कहा कि आज 5 रैलियां करनी है। असम तक पहुंचना है। ज्ञानस्थली, बौद्ध की ज्ञान भूमि को प्रणाम करता हूं। आज नवरात्री भी है और सम्राट अशोक की जयंती भी है। सदियों बाद एकबार फिर भारत और बिहार अपने प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहा है। ये चुनाव विकसित भारत-बिहार के संकल्प का चुनाव है। आपका ये उत्साह साफ बता रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार।दो दिन पहले बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी के घोषणा पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है, मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी गरीब घर से निकलकर आपके आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है।

मोदी को ये पद देश के संविधान ने दिया है। देश में विभिन्न जीवन शैलियां हैं। आपके सेवक मोदी ने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकाला है। 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान दिया एनडीए ने। दलित पिछड़ा के नाम पर आरजेडी-कांग्रेस ने सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा है। दलित पिछड़ों को सम्मानपूर्ण जीवन सिर्फ एनडीए ने दिया है।

RELATED POSTS

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर बनाएंगे। अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा ये मोदी की गारंटी है। 75 साल के बुजुर्ग को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी ये मोदी की गारंटी है।

गया में पीएम ने कहा कि हमारा काम अभी ट्रेलर है देश के लिए बहुत कुछ करना है। बिहार के लिए बहुत कुछ करना है। पीएम मोदी ने गया को 12 धरोहरों में से एक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार इन सभी स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गया में जैसे पितृ गया हैं, वैसे ही गुजरात में पितृ गया है। भारत अपने विरासतों को वर्ल्ड हेरिटेज में लेकर जाएगा। गया के स्टेशन को भी बेहतर बनाया जा रहा है।

घमंडिया गठबंधन के लोगों को भगवान राम से भी परेशानी है। राममंदिर को लेकर क्या-क्या बोलते हैं। इन लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये हमारी संस्कृति नहीं है। ये हमारी परंपरा नहीं है। कांग्रेस के राजकुमार तो कहते है कि सनातन की शक्ति का विनाश कर देंगे। इनके साथी हमारे सनातन को डेंगू-मलेरिया कहते हैं। क्या ये सनातन का अपमान नहीं है।

पीएम ने आगे कहा कि आप ही बताइए, क्या ऐसे लोग एक भी सीट जीतने के लायक हैं क्या। इनको सजा मिलनी चाहिए एक एक को साफ़ करना चाहिए। बिहार में ये वोट भी नीतीश जी के कामों पर, केंद्र के कामों पर मांगते हैं। इनके पास कोई विज़न नहीं हैं। ये लोग नीतीश जी के काम का और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट लेना जानते है। आरजेडी इतने साल रही लेकिन इनकी हिम्मत नहीं हैं कि ये अपने कार्यकाल की कार्यों की चर्चा करे।

पीएम मोदी ने लालू परिवार और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी है। कोर्ट ने भी चारा चोरी का मुहर लगा दिया है। आरजेडी ने दो ही चीजें दी-जंगलराज और भ्रष्टाचार। आरजेडी के शासन में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। आरजेडी ने बड़ी संख्या में बिहार के लोगों को बाहर जाने पर मजबूर कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग और बिहार के युवा कभी जंगलराज के साथ नहीं जाएंगे। लालटेन से मोबाइल चार्ज हो सकता है क्या? आरजेडी का राज होता तो अपने मोबाइल की बैटरी भी चार्ज नहीं हो पाती थी। ये लालटेन के लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे।

संविधान बदलने के विपक्ष के सवाल पर मोदी ने कहा कि ये लोग कहते हैं संविधान बदल देंगे लेकिन मोदी तो क्या बाबा साहब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते है। संविधान बदलने के नाम पर डराते हैं। ये लोग संविधान का राजनीतिक करण कर रहे हैं। संविधान सभा में 90 फीसदी सनातनी थे, जिन्होंने बाबा साहेब का साथ दिया। हमारे लिए संविधान आस्था का केंद्र है। अगर सामाजिक न्याय करने की ताक़त हैं तो वो संविधान में है। बाबा साहेब अंबेडकर को स्थान जो हमनें दिया हैं वो किसी ने नहीं दिया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

Next Post
जो काम हुआ है, वो ट्रेलर है, अभी तो…’ पूर्णिया में पीएम मोदी की हुकांर, कहा- अभी और आगे ले जाना है देश को

जो काम हुआ है, वो ट्रेलर है, अभी तो...' पूर्णिया में पीएम मोदी की हुकांर, कहा- अभी और आगे ले जाना है देश को

बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे की नाराजगी दूर करते दिखाई दिए पीएम मोदी

बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे की नाराजगी दूर करते दिखाई दिए पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend