ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

UB India News by UB India News
July 17, 2026
in पटना, बिहार
0
क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और धर्म से ऊपर उठ कर वोट देना होगा। उपदेश देना आसान है लेकिन उस पर अमल करना बहुत ही मुश्किल। आदर्शवाद का उदाहरण पहले उन्हें खुद पेश करना चाहिए था। फिर जनता से उम्मीद करनी चाहिए थी। लेकिन वे ऐसा नहीं कर पा रहे। आम लोगों को सीख देने वाले प्रशांत किशोर खुद जाति के नाम पर मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं। बिलौटी (भोजपुर) जाकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर ब्राह्मण कार्ड खेला।

अभी जांच रिपोर्ट आई भी नहीं है और वे उपचुनाव में भरत तिवारी को शहीद बता रहे हैं। करबिगहिया में बंटी यादव की मां से मिल कर ले यह बता रहे हैं कि पुलिस, गमछे का हरा रंग देख कर गोली मार रही है। निशाना सम्राट चौधरी पर है। उन्होंने कहा था कि आई हरा रंग के गमछा वालों को तुरंत पकड़ लेगा। यहां हरा रंग का गमछा का प्रयोग परोक्ष रूप से राजद के लिए किया गया है।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

जब चुनाव आया तो भरत तिवारी को शहीद बता रहे प्रशांत
प्रशांत किशोर की पदयात्रा के दौरान एक ऐसा भी पोस्टर दिखा था जिसमें भरत तिवारी को शहीद के रूप में दर्शाया गया था। यानी प्रशांत किशोर भरत तिवारी के एनकाउंटर को गलत और उन्हें शहीद मानते हैं। भरत तिवारी को शहीद बता कर वे बांकीपुर के ब्राह्मण वोटरों की भावनाओं को इतना झकझोरना चाहते हैं। वे भाजपा से टूट कर जन सुराज की तरफ आ जाएं।

प्रशांत किशोर की नजर करबिगहिया के बंटी यादव हत्याकांड पर भी है। वे यादव और पिछड़े वोटरों पर प्रभाव जमाने के लिए इस घटना को ‘हरे गमछे’ पर अत्याचार के रूप में पेश कर रहे हैं। अब यादव वोटर राजद को छोड़ कर उनका साथ दें या न दें, लेकिन ‘हरा गमछा’ के नैरेटिव को गढ़ कर वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ माहौल जरूर बना रहे हैं।

क्या जाति कार्ड खेलने से प्रशांत किशोर को फायदा मिलेगा?
क्या प्रशांत किशोर बांकीपुर में जाति का कार्ड खेल कर कोई राजनीतिक लाभ ले पाएंगे? पिछले चुनाव में तो वे जातीय समीकरण साधने में विफल रहे थे। आंकड़ों के माहिर प्रशांत किशोर ने सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए सभी 241 सीटों सर्वे किया था। इस सर्वे के आधार पर ही टिकट दिए गए।

शुरू की दो सूचियों में कुल 116 उम्मीदवार थे। इनमें सबसे अधिक 31 अति पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी थे। आबादी के हिसाब से बिहार में अति पिछड़े वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। बाद में जनसुराज ने कुल 238 सीटों पर चुनाव लड़ा। इनमें से 236 पर उसकी जमानत जब्त हो गई। अगड़ा-पिछड़ा कोई कार्ड काम न आया।

2025 में मुस्लिम वोटरों ने भी नकार दिया था प्रशांत किशोर को
इसी तरह जन सुराज के 116 में 21 उम्मीदवार मुस्लिम वर्ग के थे। मुसलमान वोटरों को लुभाने के लिए प्रशांत किशोर ने टोपी भी पहनी थी। आबादी के हिसाब से उनको राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की बात कही थी। लेकिन नतीजा क्या निकला? सरफराज आलम अररिया के पूर्व सांसद थे और जोकीहाट से चार बार विधायक रहे थे।

2025 में वे जन सुराज के टिकट पर जोकीहाट से लड़े थे। मुस्लिम वोटरों ने प्रशांत किशोर पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया और सरफराज आलम को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। बाकी मुस्लिम उम्मीदवारों का तो और भी बुरा हाल रहा।

कथनी और करनी में अंतर- 2025 में 108 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे
कथनी और करनी में अंतर होने के कारण अब वोटर प्रशांत किशोर पर शायद ही भरोसा करते हैं। प्रशांत किशोर कहते हैं जब तक पढ़े-लिखे और वैचारिक रूप से अच्छे लोग राजनीति में नहीं आएंगे, तब तक बिहार का भविष्य नहीं बदल सकता। उनका तर्क था, राजनीतिक दल अच्छे लोगों को टिकट दें तभी बदलाव आएगा। साफ-सुथरी राजनीति का दावा करने वाले प्रशांत किशोर ने खुद क्या किया?

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में जनसुराज के 233 उम्मीदवारों में से 108 पर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। 12 उम्मीदवारों पर हत्या का आरोप और 25 पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा था। 14 उम्मीदवारों पर महिला उत्पीड़न से संबंधित केस चल रहा था। ऐसे में सवाल उठता है कि प्रशांत किशोर की आदर्शवादी बातों पर भला कौन भरोसा करेगा?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend