ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद से उम्मीद मत कीजिए वो सिर्फ परिवार की पार्टी है….

UB India News by UB India News
April 15, 2024
in औरंगाबाद, पटना, भाजपा
0
राजद से उम्मीद मत कीजिए वो सिर्फ परिवार की पार्टी है….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरंगाबाद के रतनुआ में एनडीए प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में सभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद से उम्मीद मत कीजिए। वो सिर्फ परिवार की पार्टी है। परिवार के लोगों को टिकट देते हैं। विपक्ष ने केवल समस्याएं दीं, मोदी जी ने समाधान दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनवा पाती। ना लोगों को मुफ्त राशन दे पाती।

योगी ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि लालू के एक परिवार वाले यूपी में भी हैं। हमने उन्हें बिल्कुल शांत कर दिया है। BJP जो कहती है कर के दिखाती है। यही मोदी की गारंटी है। हमने एक तरफ भगवान राम के लिए भव्य मंदिर बनवाया। दूसरी तरफ अपराधियों और माफिया को राम नाम सत्य पर भेजने का काम किया।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

कांग्रेस और आरजेडी वाले राम मंदिर पर सवाल उठाते थे

पहले काशी में 10 लोग एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे, लेकिन अब 5 लाख लोग आते हैं और कोई समस्या नहीं है। ये संभव हो पाया है मोदी जी के कारण। ये कांग्रेस और आरजेडी वाले पहले राम जी पर सवाल उठाते थे, कहते थे राम हैं ही नहीं। अब कहते हैं राम सबके हैं। इसलिए इनका भरोसा मत करना।

दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद पर लगाम लगी है। इन लोगों ने कश्मीर में हमारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन उस कश्मीर को आजाद किया है हमारे पीएम ने। वहां से 370 को हटाया है।

देश में नक्सलवाद की समस्या काफी कम हुई

देश में नक्सलवाद की समस्या काफी कम हुई है, कुछ बचे-कुचे होंगे तो इस 5 साल में समाप्त हो जाएंगे। 60 करोड़ लोगों को आय़ुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना। 12 करोड़ लोगों के लिए शौचालय। 10 करोड़ महिलाओं के लिए उज्जवला योजना पहुंची है। हम यूपी की 80 सीटों के मनको की माला बनाकर मोदी जी को पहनाएंगे।

इसके बाद वे नवादा में एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वह हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर प्रखंड स्थित डीही आहर मैदान में दोपहर 2 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ पहली बार नवादा आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
ये देश में तानाशाही लाना चाहते हैं, इस बार मोदी की विदाई तय है…..

ये देश में तानाशाही लाना चाहते हैं, इस बार मोदी की विदाई तय है.....

सीवान सीट पर अवध बिहारी , हिना और विजयलक्ष्मी के बिच होगा त्रिकोणीय मुकाबला,

सीवान सीट पर अवध बिहारी , हिना और विजयलक्ष्मी के बिच होगा त्रिकोणीय मुकाबला,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend