ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में नीतीश मंत्री परिषद का विस्तार टला, भाजपा के मंत्रियों की सूची अब तक तैयार नहीं

UB India News by UB India News
March 15, 2024
in जदयू, पटना, भाजपा
0
बिहार में एनडीए सरकार के बाद मंत्रिपरिषद के गठन का है इंतजार , अनुभव और युवा के साथ जातीय संतुलन का रखना होगा खयाल ..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का प्रस्तावित मंत्रि परिषद का विस्तार आज टल गया है. बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से अभी मंत्रियों की लिस्ट तैयार नहीं हो पाई है. बता दें कि आज शाम पांच बजे होने मंत्रिपरिषद का विस्तार होने वाला था.

बताया जा रहा है कि एक भाजपा के मंत्रियों की सूची केंद्रीय स्तर से अभी बिहार के नेताओं को नहीं सौंपी गई है इस कारण ही मंत्रि परिषद का विस्तार टाला गया है. बता दें कि मंत्रियों की सूची दिल्ली से पटना नहीं पहुंची है. जानकारी के अनुसार, जैसे ही सूची आएगी उसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बताया जा रहा है कि इस बार भाजपा नए चेहरों को मौका देना चाहती है इसलिए अभी मंथन का दौर जारी है. जैसे ही यह तय हो जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार की नई तिथि की घोषणा की जाएगी. हालांकि कुछ स्तरों पर कहा जा रहा था कि शायद भाजपा के भीतर नाराजगी की बात है, लेकिन भाजपा नेताओं ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है.

नई सरकार के बनने के बाद करीब डेढ़ महीने बाद मंत्रिपरिषद का विस्तार होने जा रहा है. जदयू के 8 मंत्रियों की लिस्ट जारी हो गई है. अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी (संजय झा की जगह), सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, जयंत राज के नाम शामिल हैं. जबकि पहले से नीतीश कैबिनेट में विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव के अलावा निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री हैं.

जबकि, भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और प्रेम कुमार मंत्री बनाए गए हैं. इस बीच मंत्रि परिषद विस्तार को लेकर अभी मंत्रियों के नाम की घोषणा नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि आगामी एक से दो दिनों के भीतर ही किसी भी समय भाजपा कोटे के मंत्रियों के नाम राजभवन भेजे जा सकते हैं. पारस गुट से सांसद प्रिंस राज को भी मंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
‘CAA कभी वापस नहीं लिया जाएगा, कभी समझौता नहीं करेंगे’, गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक

'CAA कभी वापस नहीं लिया जाएगा, कभी समझौता नहीं करेंगे', गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक

दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend