ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘CAA कभी वापस नहीं लिया जाएगा, कभी समझौता नहीं करेंगे’, गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक

UB India News by UB India News
March 15, 2024
in राष्ट्रीय
0
‘CAA कभी वापस नहीं लिया जाएगा, कभी समझौता नहीं करेंगे’, गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में नागरिकता संसोधन कानून (CAA) लागू हो चुका है. CAA को लेकर न्यूज एजेंसी ANI को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने तमाम सवालों का जवाब दिया है. अमित शाह ने CAA के कड़े विरोध के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया. अपने बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएए कानून कभी वापस नहीं लिया जाएगा। हमारे देश में भारतीय नागरिकता सुनिश्चित करना हमारा संप्रभु अधिकार है। हम इसपर कभी भी समझौता नहीं करेंगे। सीएए अधिसूचना पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी उन्होंने टिप्पणी की।

विपक्ष पर बरसे अमित शाह

ममता बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब भाजपा वहां (पश्चिम बंगाल) सत्ता में आएगी और घुसपैठ रोकेगी। अगर आप इस तरह की राजनीति करते हैं और इतने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के साथ, आप तुष्टीकरण की राजनीति करके घुसपैठ की अनुमति देते हैं तो इसका विरोध करते हैं। शरणार्थियों को नागरिकता नहीं मिलेगी तो लोग आपके साथ नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को शरण लेने वाले और घुसपैठिए में अंतर नहीं पता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में विपक्ष के सवाल को लेकर कहा कि विपक्ष के पास और कोई काम नहीं है।

RELATED POSTS

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

‘ममता राजनीति कर रही हैं…’

गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरव्यू में आगे कहा कि ‘वह सिर्फ डर पैदा कर रही हैं और वोट बैंक को मजबूत करने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा कर रही हैं. वह राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं. लोग आपके साथ खड़े नहीं होंगे. ममता शरणार्थियों और घुसपैठियों के बीच अंतर नहीं समझती हैं.’

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह CAA को अपने राज्य में लागू नहीं होने देंगी, जिसे उन्होंने नौटंकी करार दिया था और लोगों से नागरिकता के लिए आवेदन नहीं करने को कहा था. क्योंकि ऐसा करने से वे नागरिकता की श्रेणी में आ जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि ‘अवैध प्रवासियों’ से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे.’

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ दिन पहले 11 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CAA के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित किया. CAA का उद्देश्य सताए गए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है. इनमें हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई शामिल हैं. जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान चले गए थे और 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ चुके हैं.

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका इतिहास है जो बोलते हैं वो करते नहीं, मोदी जी का इतिहास है जो भाजपा या पीएम मोदी ने कहा वो पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होती है। विपक्ष के पास और कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक में राजनीतिक फायदा था, तो क्या हमें आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? अमित शाह ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना भी हमारे राजनीतिक फायदे के लिए था, हम 1950 से कह रहे थे कि हम धारा 370 हटा देंगे। उनका इतिहास है जो बोलते हैं वो करते नहीं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

Next Post
दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी

हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं...मल्लिकार्जुन खरगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend