ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

UB India News by UB India News
June 22, 2026
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो भारत के पड़ोसी देश चीन का कट्टर दुश्मन है तो वहीं दूसरा ड्रैगन का महत्वपूर्ण साझेदार और दोस्त है। एस जयशंकर का ये दौरा कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि आखिर विदेश मंत्री किन देशों के दौरे पर जा रहे हैं और इनके भारत के साथ कैसे संबंध हैं।

भारत के साथ कैसे हैं रिश्ते

एस जयशंकर जिन 2 देशों की यात्रा पर जा रहे हैं, उसमें से एक है साउथ कोरिया। दक्षिण कोरिया भारत के मित्र देशों में शामिल है तो वहीं चीन के साथ कई मुद्दों पर उसका संबंध तनावपूर्ण हैं।

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

  • भारत में निवेश करने वाला दक्षिण कोरिया पांचवां सबसे बड़ा देश है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • भारत साउथ कोरिया को अनाज, इस्पात, एल्यूमिनियम और लाइट ऑयल सप्लाई करता है।
  • एलजी (LG), सैमसंग (Samsung), हुंडई (Hyundai) जैसी दिग्गज कंपनियों ने भारत में भारी निवेश किया हुआ है।
  • भारत और दक्षिण कोरिया के बीच डिफेंस क्षेत्र में भी बहुत अच्छे संबंध हैं। समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भी दोनों के बीच गहरा सहयोग है।

चीन के साथ क्यों खराब हैं रिश्ते?

  • साउथ कोरिया का अमेरिका के साथ गठबंधन है, चीन इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से खतरा मानता है।
  • साल 2016 में दक्षिण कोरिया ने अमेरिकी एंटी मिसाइल रक्षा प्रणाली (Thaad) स्थापित किया, जिससे तनाव और बढ़ गया।
  • चीन हमेशा नॉर्थ कोरिया का समर्थन और मदद करता आया है, जबकि दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया आए दिन धमकी देता आया है।
  • चीन और दक्षिण कोरिया के बीच मछली पकड़ने को लेकर भी विवाद है। चीनी मछुआरे अक्सर दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा में घुस जाते हैं।

मंगोलिया की यात्रा पर भी जाएंगे

दक्षिण कोरिया के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगोलिया के दौरे पर भी जा रहे हैं। मंगोलिया और चीन के रिश्ते काफी अच्छे हैं। इसके कई कारण हैं। जैसे मंगोलिया की चीन पर आर्थिक और व्यापारिक निर्भरता है। क्योंकि मंगोलिया सोने, तांबे और कोयले के संसाधनों के खनन के लिए चीन पर निर्भर है। चनी इन खनिजों को मंगोलिया से खरीद लेता है। ये मंगोलिया की अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छा है। मंगोलिया रूस और चीन जैसी दो महाशक्तियों के बीच एक लैंडलॉक्ड देश है। उसका आयात और निर्यात इन दोनों देशों पर ही निर्भर है।

कोरिया के विदेश मंत्री से करेंगे बात

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 से 25 जून 2026 तक मंगोलिया और कोरिया गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्री 22 और 23 जून 2026 को मंगोलिया का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री मंगोलियाई नेतृत्व से मिलेंगे और अपनी समकक्ष विदेश मंत्री बी. बटसेत्सेग के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री 24 और 25 जून 2026 को कोरिया गणराज्य का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ बातचीत करेंगे। वे 25 जून 2026 को जेजू में ‘शांति और समृद्धि के लिए जेजू फोरम’ में मुख्य भाषण भी देंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है.................

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend