ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

UB India News by UB India News
August 5, 2026
in खास खबर
0
गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के दौरान संसद नहीं आ रहे हैं, क्योंकि वह छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरता के दोषी हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “देश के गृह मंत्री मुंह छुपा रहे हैं क्योंकि वो छात्रों के गुनहगार हैं।” इस दौरान उनके हाथ में कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए एक शख्स की तस्वीर है।

विपक्ष लगातार 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई का मुद्दा उठा रहा है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर बयान दें।

खरगे ने की पीएम और गृह मंत्री के बयान की मांग
खरगे ने कहा, “हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं। वे अपना बयान दें, हम चर्चा के लिए तैयार हैं। समाधान चर्चा से ही निकलेगा।” उन्होंने कहा, “संसद की कार्यवाही शुरू हुए कई दिन हो चुके हैं। उन्हें सदन में आना चाहिए। सदन में नहीं आकर वे संसद का अपमान कर रहे हैं।”

RELATED POSTS

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

क्या बोले केसी वेणुगोपाल?

वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आने से क्यों बच रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा, “गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?” उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही में जारी गतिरोध खत्म करने का समाधान सरकार को ही निकालना होगा।

विपक्षी सांसदों ने बुधवार को भी किया प्रदर्शन
उन्होंने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई और बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान कथित रूप से एके-47 के इस्तेमाल के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। बुधवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल स्थित गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला।

इस दौरान उन्होंने 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर में चंदे के कथित गबन और अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

राहुल-खरगे समेत विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध मार्च,

संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेता प्रेरणा स्थल स्थित गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे।

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध
विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई को छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोप और अन्य मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। विपक्ष का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस का रवैया उचित नहीं था और अयोध्या राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, इस पूरे विरोध प्रदर्शन के बीच संसद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। विपक्षी दल इन मुद्दों को संसद के भीतर और बाहर लगातार उठाने की बात कह रहे हैं।

सरकार पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘जो लोग सरकारी पदों पर हैं, उनकी जनता के प्रति कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं; यह किसी का शाही दरबार नहीं है। इसलिए, अगर ऐसी घटनाएं हुई हैं, बच्चों पर गोलियां चलाई गई हैं, पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है, आंसू गैस छोड़ी गई है या लाठीचार्ज का आदेश दिया गया है, तो किसी न किसी को तो जिम्मेदार ठहराया ही जाना चाहिए। किसी ने तो वे आदेश दिए होंगे, और उन्हें ही जिम्मेदारी लेनी चाहिए’।

‘अन्यायपूर्ण हिंसा, पैलेट गन चलाने की जिम्मेदारी किसी न किसी को लेनी होगी’
वहीं, कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा, ‘संदेश साफ है: जैसे हमारे बच्चों ने गांधी जी के सिद्धांतों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया, वैसे ही हम भी यहीं से अपना विरोध शुरू करेंगे। हमारी मांग स्पष्ट है: हमारे बच्चों पर की गई अन्यायपूर्ण हिंसा, पैलेट गन चलाने, चोट लगने और सिर व अंगों पर वार से हड्डियां टूटने जैसी घटनाओं के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। इन कामों के लिए किसी न किसी को जिम्मेदारी लेनी ही होगी’।

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, ‘गृह मंत्री अमित शाह को संसद में आकर जंतर-मंतर पर छात्रों पर बल प्रयोग और पैलेट गन चलाने के बारे में बयान देना चाहिए। उन्हें ‘चंदा चोरी’ यानी भगवान राम को चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर भी बयान देना चाहिए। साथ ही, उन्हें जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर भी बयान देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने खुद प्रधानमंत्री के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर की जनता से वादा किया था कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा’।

‘प्रधानमंत्री सदन में आएं और देश से जुड़े मुद्दों पर बात करें’
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘विपक्ष मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और देश से जुड़े मुद्दों पर बात करें। यह अफसोस की बात है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ही सदन से नदारद हैं और अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी जवाबदेही भी नहीं दिख रही है’।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, ‘हमारी बस यही मांग है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं और 20 जुलाई को जो हुआ, उसके बारे में बयान दें – कि छात्रों के साथ क्या हुआ, यह कैसे हुआ, इसके लिए कौन जिम्मेदार था और आदेश किसने दिए थे। हमारी यही मांग है’।

संजय राउत का अमित शाह पर हमला
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा, ‘गृह मंत्री सार्वजनिक जगहों और कभी-कभी संसद परिसर में तो दिखते हैं; लेकिन वे सदन में नहीं आते। लोकसभा और राज्यसभा उन्हें ढूंढ रही हैं। हमने ‘गुमशुदा’ के पोस्टर तैयार किए हैं और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराएंगे… उन्हें सदन में आना चाहिए। उन्हें किस बात का डर है? 12 साल से आपने देश को डर के साये में रखा है। आपके अंडर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, आईटी सेल और साइबर फोर्स जैसी एजेंसियां काम कर रही हैं, फिर भी आप डरे हुए हैं’।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend