ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

UB India News by UB India News
March 15, 2024
in परिवहन
0
दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के 2 अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। ये कॉरिडोर इंद्रलोक को इंद्रप्रस्थ और लाजपत नगर को साकेत जी ब्लॉक से जोड़ेंगे। ये दोनों ही कॉरिडोर 20 किमी से ज्यादा दूरी के होंगे और दिल्लीवासियों को ट्रैफिक से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। बता दें कि नए कॉरिडोर के निर्माण को बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।

निर्माण पर 8399 करोड़ रुपये का आएगा खर्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नए कॉरिडोर्स के निर्माण पर 8399 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार 4,309 करोड़ रुपये प्रदान करेगी जबकि शेष राशि दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों से प्राप्त की जाएगी। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर ग्रीन लाइन का एक्सटेंशन होगा और इस पर रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वॉयलेट और ब्लू लाइनों के साथ इंटरचेंज की सुविधा होगी। यह लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर सिल्वर, मैजेंटा और पिंक लाइन को जोड़ेगा।

RELATED POSTS

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

जानें, नए कॉरिडोर्स पर कौन-कौन से स्टेशन होंगे

लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर एलिवेटेड होगा। इस पर 8 स्टेशन- लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश -1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत जिला केंद्र, पुष्प विहार और साकेत जी ब्लॉक होंगे। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पर लगभग 11.35 किमी की अंडरग्राउंड लाइनें और 1.03 किमी की एलिवेटेड लाइनें होंगी। इस पर 10 स्टेशन – इंद्रलोक, दया बस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खान पार्क, नबी करीम, नई दिल्ली, एलएनजेपी अस्पताल, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय, और इंद्रप्रस्थ होंगे।

यात्रियों को मिल सकेगी बेहतर कनेक्टविटी

इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ लाइन हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इन क्षेत्रों के लोग इंद्रप्रस्थ के साथ-साथ मध्य और पूर्वी दिल्ली के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए ग्रीन लाइन पर यात्रा कर सकेंगे। इइ कॉरिडोर पर- इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक में 8 नए इंटरचेंज स्टेशन बनेंगे। बता दें कि दिल्ली मेट्रो पहले से ही अपने विस्तार के चौथे चरण में 65 किमी के नेटवर्क का विस्तार कर रही है। वर्तमान में, डीएमआरसी 286 स्टेशनों वाले 391 किमी के नेटवर्क का संचालन करता है। दिल्ली मेट्रो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते मेट्रो नेटवर्क में से एक है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

by UB India News
July 24, 2026
0

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 10, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

Next Post
सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी

हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं...मल्लिकार्जुन खरगे

PM मोदी आज मध्‍य प्रदेश को देंगे कई सौगात, 17,500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास

प्रधानमंत्री दिल्ली में ‘पीएम स्वनिधि’ के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend