ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं…मल्लिकार्जुन खरगे

UB India News by UB India News
March 15, 2024
in खास खबर
0
सीट शेयरिंग पर 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा होगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को संकेत दिया कि पार्टी फंड्स की दिक्कतों का सामना कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन बैंक खातों में लोगों द्वारा दान किया गया पैसा रखा गया था, उन्हें एनडीए सरकार ने फ्रीज कर दिया है, जबकि पार्टी पर आयकर विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगाया गया है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, देश में संविधान और लोकतंत्र को “बचाने” के लिए लोगों से एक साथ मजबूती से खड़े होने और आगामी लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया.

इस बात पर जोर देते हुए कि चुनावों में सबको बराबर मौका मिलना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर बैंक खातों को फ्रीज करने और आयकर विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगाने का आरोप लगाते हुए कहा, “वो खुद सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद, वो चुनावी बॉन्ड के माध्यम से प्राप्त हुए हजारों करोड़ों रुपयों का खुलासा करने के लिए तैयार नहीं हैं”.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

खरगे ने बीजेपी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, “यह हमारा पैसा है जो आप लोगों ने दान के जरिए दिया है लेकिन फ्रीज होने के कारण हम इस पैसे का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं… वहीं वो (बीजेपी) चुनावी बॉन्ड के जरिए प्राप्त हुए पैसों का खुलासा नहीं कर रहे हैं, उनके गलत काम सामने आ जाएंगे इसलिए उन्होंने जुलई तक का वक्त मांगा है.”

गुलबर्गा के लोगों ने समझी अपनी गलती

उन्होंने यह भी दावा किया कि कालाबुरागी (गुलबर्गा) के लोगों ने “अपनी गलती को सुधारने” और आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाने का फैसला किया है. बता दें कि 2019 के चुनावों में इस सीट से मल्लिकार्जुन हार गए थे. दरअसल, 2019 में चुनावों में मल्लिकार्जुन खरगे को गुलबर्गा में बीजेपी के उमेश जाधव ने 95,452 मतों के अंतर से हरा दिया था.

आगामी लोकसभा चुनावों में न हिस्सा लें खरगे

ऐसी अफवाहें भी सामने आ रही हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे जो फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी और इंडिया ब्लॉक को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं शायद आगामी लोकसभा चुनावों में हिस्सा न लें. जानकारी के मुताबिक पार्टी उनके दामाद राधाकृष्ण डोड्डामनी को गुलबर्गा सीट से चुनावों में उतार सकती है.

खरगे ने कहा बीजेपी झूठ बोलती है

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “आप अपने साथ धोखा न होने दें, बीजेपी धोखेबाज है और वो झूठ बोलते हैं. वो सच छिपाते हैं और लोगों के बीच गलत जानकारी फैलाते हैं. अम्बेडकर ने कहा था कि लोगों को साथ रहना होगा और लोकतंत्र और संविधान को बचाना होगा. अगर कोई संविधान, आजादी और एकता ही नहीं होगी तो हमारा देश एक बार फिर गुलाम हो जाएगा और फिर खड़ा नहीं हो पाएगा.”

लोगों से बीजेपी के खिलाफ सवाल उठाने का किया आह्वान

एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इन दिनों संविधान के खिलाफ बोल रही है और लोगों से इसके खिलाफ लड़ने और इस पर सवाल उठाने का आह्वान किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
PM मोदी आज मध्‍य प्रदेश को देंगे कई सौगात, 17,500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास

प्रधानमंत्री दिल्ली में ‘पीएम स्वनिधि’ के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत

आज दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend