ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

UB India News by UB India News
July 14, 2026
in TAZA KHABR, पटना, परिवहन
0
बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना को उसके नजदीकी 16 शहरों और उपनगरों से जोड़ने के लिए ‘ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘ (RRTS) पर काम शुरू हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा उन कामकाजी लोगों, छात्रों और मरीजों को होगा जो रोजाना पटना आते-जाते हैं। रैपिड रेल न सिर्फ सफर का समय घटाएगी, बल्कि पटना पर बढ़ते आबादी के बोझ को भी काफी हद तक कम करेगी।

एनसीआरटीसी बनाएगी डीपीआर

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

इस महात्वाकांक्षी परियोजना की जिम्मेदारी दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल का सफल संचालन करने वाली कंपनी एनसीआरटीसी (NCRTC) को सौंपी गई है। चूंकि रैपिड रेल की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होगी, इसलिए इसके लिए मौजूदा रेल नेटवर्क से हटकर एक बिल्कुल नया और अलग ट्रैक बिछाया जाएगा।

एनसीआरटीसी आठ रैपिड रेल कॉरिडोर का काम कर रही है। ये सभी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए हैं। इसमें से दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर आवागमन शुरू हो चुका है। यहां प्रत्येक 10 से 15 मिनट पर यात्रियों को रैपिड रेल उपलब्ध रहती है।

इन कॉरिडोर के लिए बन रहा डीपीआर

कॉरिडोर कनेक्ट होंगे शहर
पटना-बेगूसराय पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, बरौनी और बेगूसराय
पटना- मुजफ्फरपुर पटना, सोनपुर, हाजीपुर, और मुजफ्फरपुर
पटना-आरा पटना, दानापुर, बिहटा और आरा
पटना-गजायजी पटना, मसौढ़ी, जहानाबाद, गयाजी

यात्रियों की संख्या के आधार पर तय होंगे स्टेशन

परियोजना के तहत पटना के चारों दिशाओं से आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों के पैटर्न का गहन अध्ययन किया जाएगा। इसी सर्वे के आधार पर रूट और स्टेशनों का निर्धारण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

  • कनेक्टिविटी में सुधार: वर्तमान परिवहन व्यवस्था का आकलन कर उसे और बेहतर बनाने पर फोकस होगा।
  • टाउनशिप और औद्योगिक क्षेत्र: पटना, गयाजी और मुजफ्फरपुर में बनने वाले सैटेलाइट टाउनशिप और औद्योगिक क्षेत्रों को इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
  • स्टेशन और भूमि चिह्नित करना: भारी यात्री दबाव वाले शहरों की पहचान कर वहां स्टेशन के लिए जगह तय की जाएगी।
  • लास्ट माइल कनेक्टिविटी: रैपिड रेल स्टेशनों को आसपास के प्रमुख सड़क मार्गों से जोड़ने की योजना भी इसमें शामिल होगी।

सेटेलाइट टाउनशिप को मिलेगी रफ्तार

इस परियोजना से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि बिहार के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। गयाजी और मुजफ्फरपुर जैसे क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा और पटना के आसपास नए सेटेलाइट टाउनशिप विकसित होने से रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे। राज्य के आठ जिलों से होकर रैपिड रेल कॉरिडोर गुजरेगा। इन शहरों से रोजाना बड़ी आबादी रोजगार के लिए पटना आती-जाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

Next Post
बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप................

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend