ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

UB India News by UB India News
July 11, 2026
in पटना, बिहार
0
सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा, जदयू, लोजपाआर, हम और रालोमो के जिलाध्यक्षों से रू-ब-रू हुए। अपने सरकारी आवास, लोकसेवक में लगभग साढ़े तीन घंटे तक जिलाध्यक्षों से मुखातिब मुख्यमंत्री ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय कायम करने पर जोर दिया।

सीएम ने कहा कि 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करूंगा और जिले में ही रात्रि विश्राम करूंगा। अब हर तीन महीने पर जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में महीने में एक दिन रात्रि प्रवास करेंगे। रात्रि प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर जिले की समस्याओं से अवगत होकर उसका समाधान सुनिश्चित करेंगे। बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, बिहार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी नेता सरकार के आंख-कान होते हैं। इसलिए जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं। राज्य सरकार की ओर से सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। उन शिविरों में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। वृद्ध व दिव्यांग लोगों के पास जाएं। विधवा महिलाओं से मिलें और पता करें कि उनको पेंशन की राशि मिल रही है या नहीं। कार्यकर्ताओं के जमीनी फीडबैक के आधार पर बनाई गई योजनाएं अधिक सफल होती हैं और उनका लाभ सीधे लोगों तक पहुंचता है।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के नेताओं एवं जिलाध्यक्षों के साथ नियमित संवाद और बैठक की परंपरा स्थापित कर बिहार में गठबंधन को मजबूत आधार प्रदान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हमलोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामान्यतः सत्ता परिवर्तन के साथ पूरी प्रशासनिक व्यवस्था बदल जाती है, लेकिन नीतीश कुमार के उदार नेतृत्व के कारण बिहार में विकास की निरंतरता बनी रही और गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंची है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 सूत्री समिति एवं नागरिक परिषद की बैठकों से प्राप्त सुझावों पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। अवश्यतानुसार जिला स्तर पर समिति के गठन पर भी विचार होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टी अपने-अपने कैंडिडेट को...

Next Post
बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया.....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend