ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की गैर मौजूदगी में पीएम मोदी का अज बिहार दौरा, बेतिया में कई परियोजनाओ का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

UB India News by UB India News
March 6, 2024
in जदयू, पश्चिम चंपारण, भाजपा
0
नीतीश कुमार की गैर मौजूदगी में पीएम मोदी का अज बिहार दौरा, बेतिया में कई परियोजनाओ का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री की जनसभा बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेतिया में होनी है जहां वो एक साथ बिहार के लोगों को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस बीच पीएम की सभा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल बेतिया में होने वाली जनसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार हिस्सा नहीं लेंगे. पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी प्रधानमंत्री के साथ बेतिया में मंच साझा करना था लेकिन जो ताजा जानकारी मिली है उसके मुताबिक सीएम नीतीश कुमार अब पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में नहीं जाएंगे.

दरअसल नीतीश कुमार को बुधवार की शाम ही पटना से दिल्ली रवाना होना है जहां से नीतीश कुमार कल यानी गुरुवार को विदेश दौरे के लिए उड़ान पकड़ेंगे. नीतीश कुमार की बुधवार की शाम 6:40 पर पटना से फ्लाइट है ऐसे में उनके दिल्ली शेड्यूल को देखते हुए बेतिया का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. इस बात की जानकारी जनता दल यूनाइटेड की तरफ से दी गई है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

नीतीश कुमार की गैर मौजूदगी में उनके करीबी और बिहार सरकार के वरीय मंत्री विजय कुमार चौधरी सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होंगे. आपको बता दें कि चार दिनों के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. इससे पहले जब वह बेगूसराय और औरंगाबाद में आए थे तो नीतीश कुमार उनके साथ दोनों जगह पर दिखे थे लेकिन बुधवार की होने वाली पीएम की जनसभा से नीतीश कुमार ने व्यस्तता के कारण दूरी बना ली है.

PM नरेंद्र मोदी 5 दिन के भीतर आज दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। बुधवार दोपहर पीएम विशेष विमान से पहले UP के कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सेना के हेलिकॉप्टर से दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल यानी बेतिया एयरपोर्ट पहुंचेगे।

यहां से प्रधानमंत्री मोदी यूपी और बिहार के लिए लगभग 4 हजार करोड़ की सड़क, गैस और IT से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद वो बेतिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को परिवारवाद पर जवाब दे सकते हैं।

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

गोरखपुर कैंट-वाल्मीकि नगर रेलखंड के दोहरीकरण और विद्युतीकरण, बेतिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, एनएच-139W का गंगा नदी पर दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क पुल के समानांतर पश्चिम में सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज्ड केवल ब्रिज, एनएच-139W का फोर लेन बकरपुर हाट-मानिकपुर खंड, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और देवरिया में शहरी गैस वितरण परियोजना, एचबीएल की सुगौली और लौरिया में अनाज आधारित इथेनॉल परियोजनाओं का PM शिलान्यास करेंगे।

इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नरकटियागंज-गौनाहा आमान परिवर्तित रेलखंड, बेतिया फ्लाइ ओवर के बेतिया-लौरिया भाग, एनएच-28A का टू लेन पैव्ड सोल्डर सहित पीपराकोठी-मोतिहारी-रक्सौल खंड, एनएच-104 का टू लेन पैव्ड सोल्डर के साथ शिवहर-सीतामढ़ी खंड, इंडियन ऑयल मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइप लाइन का उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्र को समर्पित करेंगे ये योजनाएं

बापूधाम मोतिहारी- पिपराहां रेल खंड का दोहरीकरण, इंडियन ऑयल मोतिहारी, एलपीजी प्लांट, इंडियन ऑयल पाइपलाइन टर्मिनल मोतिहारी को PM राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

नरकटियागंज-गौनाहा रेल सेवा, रक्सौल-जोगबनी रेल सेवा को PM हरी झंडी दिखाएंगे।

मंच पर ये नेता रहेंगे मौजूद
PM नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के CM नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल संचार इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, सांसद राधा मोहन सिंह और संजय जायसवाल मंच पर मौजूद रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल...

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का किया उद्घाटन , 15,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का किया उद्घाटन , 15,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास

अंबानी की पार्टी की भव्यता का भला कौन कर पाएगा मुकाबला

अंबानी की पार्टी की भव्यता का भला कौन कर पाएगा मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend