ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में लगे पोस्टर ने बढ़ाई सियासत की गर्मी……….

UB India News by UB India News
January 25, 2026
in जदयू, पटना
0
पटना में लगे पोस्टर ने बढ़ाई सियासत की गर्मी……….

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
जेडीयू दफ्तर के बाहर लगा एक पोस्टर जेडीयू के अंदर आर सी पी सिंह को लेकर एक बार फिर से हलचल बढ़ा रहा है पोस्टर में आर सी पी सिंह और नीतीश कुमार के बेटे निशांत की तस्वीर लगाई गई है और लिखा गया है चाचा भतीजा के जोड़ी हिट होई. वहीं एक और पोस्टर में निशांत और आर सी पी सिंह को एक साथ आने की मांग की गई है. जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बता दें कि जेडीयू में आरसीपी सिंह की दोबारा वापसी को लेकर नीतीश कुमार के करीबी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. वहीं, नीतीश कुमार के बेहद करीब कहे जाने वाले बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने भी आरसीपी सिंह की एंट्री वाली खबरों पर तल्ख टिप्पणी की थी. बावजूद इसके आरसीपी सिंह के जेडीयू में एंट्री की अटकलें हैं लगाई जा रही हैं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार भी ऐसा ही चाहते हैं?

पोस्टर से क्या संदेश मिल रहा है?

पटना के वीरचंद पटेल मार्ग पर स्थित जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर के बाहर एक पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा दिया है. इस पोस्टर में आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की तस्वीरें लगी हैं. पोस्टर पर लिखा है कि चाचा और भतीजे की जोड़ी हिट होगी. एक अन्य पोस्टर में दोनों को पार्टी में साथ लाने की अपील की गई है. कई लोग इसे आरसीपी सिंह की वापसी का संकेत मान रहे हैं. बता दें कि आरसीपी सिंह पहले जेडीयू के प्रमुख नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. वे नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे, लेकिन कुछ साल पहले पार्टी से अलग हो गए. उनकी अपनी पार्टी बनाने की कोशिश भी हुई लेकिन सफल नहीं रही. अब उनकी जेडीयू में वापसी की चर्चा जोरों पर हैं.

निशांत कुमार पर राजनीतिक संकेत?

पटना के जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने इन अटकलों को हवा दी है. पोस्टर में निशांत कुमार को उनके साथ जोड़कर दिखाया गया है जो नीतीश कुमार के उत्तराधिकार की बहस को भी आगे बढ़ा रहा है. बता दें कि निशांत कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे हैं. वे अब तक राजनीति से दूर रहे हैं, लेकिन हाल में उनकी एंट्री की चर्चाएं तेज हुई हैं. पोस्टर में उन्हें आरसीपी सिंह के साथ चाचा-भतीजे की जोड़ी के रूप में पेश किया गया है. इससे लगता है कि कुछ गुट निशांत को पार्टी में सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं. नीतीश कुमार की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उत्तराधिकारी की तलाश हो रही है. हालांकि निशांत ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है.

जेडीयू नेतृत्व का रुख, विरोध और सहयोग के संकेत

इस मुद्दे पर जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं का रुख स्पष्ट नहीं है. पार्टी के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पहले आरसीपी सिंह की वापसी पर सीधा विरोध जताया था और कहा था कि फिलहाल उनके दोबारा शामिल होने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं जो पहले धोखा दे चुके हों. बि इसके बाद बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने भी टिप्पणी की कि पार्टी को ऐसे नेताओं की आवश्यकता नहीं है जो पहले पार्टी छोड़ चुके हैं. उन्होंने आरसीपी सिंह को पार्टी के लिए अनुपयुक्त बताया है. साफ है कि इससे यह संकेत मिलता है कि कुछ वरिष्ठ नेतृत्व इस प्रस्ताव से असहमत हैं. हालांकि, जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर घटना के बाद फिर से आरसीपी सिंह की जेडीयू में री-एंट्री का मामला चर्चा में हैं. इससे जेडीयू में आंतरिक संघर्ष साफ दिख रहा है.

नीतीश कुमार की चुप्पी, क्या बदलेगा समीकरण?

वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पूरे मामले पर अब तक चुप्पी साध रखी है. वे पार्टी के सर्वेसर्वा हैं और कोई भी बड़ा फैसला उनके हाथ में है. सवाल यह है कि क्या वे आरसीपी सिंह की वापसी चाहते हैं. कुछ राजनीति के जानकार मानते हैं कि नीतीश कुमार परिवारवाद से दूर रहते हैं, लेकिन निशांत को लेकर नरमी बरत सकते हैं. पोस्टर लगाने वाले समर्थक शायद नीतीश कुमार की सहमति का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की रणनीति हमेशा अप्रत्याशित रही है. ऐसे में राजनीति के जानकार भी कहते हैं कि नेतृत्व के उच्च स्तर पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेंगे, इसके बाद ही कोई आधिकारिक घोषणा होगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया है।...

Next Post
राज्य में नए शहर बसेंगे, ग्रामीण सड़कें दो लेन की होंगी : नीतीश

राज्य में नए शहर बसेंगे, ग्रामीण सड़कें दो लेन की होंगी : नीतीश

आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा , पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन ……………

आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा , पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend