ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा , पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन ……………

UB India News by UB India News
January 28, 2026
in पटना, बिहार
0
आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा , पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन ……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर परपटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडा फहराया। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी समारोह में मौजूद हैं। ध्वजारोहण के बाद गांधी मैदान में 21 टुकड़ियों की भव्य परेड और 12 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। परिवहन विभाग की झांकी पहले, कृषि विभाग की दूसरी और ऊर्जा विभाग की झांकी तीसरे नंबर पर रही। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने तिरंगा फहराया। गांधी मैदान निकलने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

गांधी मैदान में बेस्ट प्रोफेशनल परेड का पुरस्कार STF को दिया गया। नन प्रोफेशनल कटेगरी में NCC आर्मी बॉयज को पुरस्कार मिला। बेस्ट प्लाटून कमांडर प्रोफेशनल के लिए SSB और नन प्रोफेशनल में NCC को पुरस्कार के लिए चुना गया।  पटना के गांधी मैदान के समारोह में एक से एक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। परिवहन, कृषि, ऊर्जा, लोक कला एवं संस्कृति के अलावा कई और विभागों ने अपनी आकर्षक झांकियों को पेश किया। इस दौरान सभी लोगों ने इन झांकियों का खूब लुत्फ उठाया। ऊर्जा विभाग को झांकी में दुसरा पुरस्कार मिला। कृषि विभाग झांकी में तीसरे नंबर पर रहा। इसमें बाजी परिवहन विभाग ने मारी। परिवहन विभाग को झांकी में टॉप यानी नंबर वन घोषित किया गया।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

इधर, राबड़ी आवास और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास दोनों जगहों पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने झंडा फहराया। तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में नजर नहीं आएं। रबड़ी आवास और एक पोलो रोड दोनों हो आवास पर लालू यादव ने ही झंडा फरहाया, तेजस्वी कही नजर नहीं आए।रबड़ी आवास और एक पोलो रोड दोनों हो आवास पर लालू यादव ने ही झंडा फरहाया, तेजस्वी कही नजर नहीं आए।

वहीं, पटना के बीजेपी दफ्तर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जूता पहनकर झंडा फहराने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने टोक दिया। जिसके बाद उन्होंने जूता उतारा।

गांधी मैदान में समारोह में गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि, अगले 5 साल में राज्य के एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे। इसके पहले अभी तक 10 लाख को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करा दिए गए हैं।अब राज्य के किसी भी कोने से लोग पटना 5 घंटे में पहुंच रहे हैं।

गवर्नर ने कहा, ’27 जिलों में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का पूरा हो जाएगा। 2005 में राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज थे। अब यह 12 हो गया है। 2006 में ग्राम पंचायत और 2007 में नगर निकायों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण से महिला सशक्त हुई हैं।

जीविका से जुड़ी एक करोड़ 40 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए दस-दस हजार रुपए दिए गए हैं। बेहतर रोजगार के लिए 2 लाख तक सहायता दी जाएगी। प्रत्येक प्रखंड एक एक आदर्श स्कूल होंगे। हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज होगा।

राज्यपाल बोले- सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार में न्याय और विकास पर ध्यान दिया गया

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आरिफ मो. खान ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा और सीएम नीतीश की योग्य नेतृत्व में राज्य सरकार ने सुशासन और न्याय के साथ विकास पर ध्यान दिया है। राज्य में कानून का राज स्थापित है। इसे बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सरकार के द्वारा पुलिस बल की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। अब पुलिस बल 1 लाख 31 हजार से ज्यादा हो गई है। अपहरण हत्या और अन्य घटनाओं में कमी आई। आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे है। 52 लाख से अधिक लोगों आपात कालीन सेवा दी गई।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
कर्तव्‍य पथ पर भारत का दम, राफेल की दहाड़ से ब्रह्मोस के प्रहार तक, हिम योद्धाओं की भी झलक…………….

कर्तव्‍य पथ पर भारत का दम, राफेल की दहाड़ से ब्रह्मोस के प्रहार तक, हिम योद्धाओं की भी झलक................

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ देशभक्ति के रंग में रंगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, ली सलामी ……………….

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ देशभक्ति के रंग में रंगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, ली सलामी ...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend