ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जन विश्वास यात्रा’ पर निकले तेजस्वी… शाहनवाज हुसैन ने कसा तंज

UB India News by UB India News
February 20, 2024
in राजद
0
जन विश्वास यात्रा’ पर निकले तेजस्वी… शाहनवाज हुसैन ने कसा तंज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘जन विश्वास यात्रा’ आज से शुरू हो रही है। एक मार्च तक तेजस्वी यादव पूरे बिहार का दौरा करेंगे। लोगों को बताएंगे की उन्होंने 17 महीने में क्या-क्या किया। रोजाना 3-4 जिलों को टच करने का प्रोग्राम है। किसी एक जिले में बड़ी रैली करने का कार्यक्रम है। आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे।

सासाराम के प्लान में हुआ बदलाव
20 तारीख यानी आज मुजफ्फरपुर से शुरू होने वाली तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा 33 जिलों से गुजरेगी। 10 दिनों की इस यात्रा में तेजस्वी यादव 23 फरवरी को सासाराम में आम सभा सभा करने वाले थे, अब इसे दिनारा में करने का फैसला किया गया है। 29 फरवरी को कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में तेजस्वी यादव की सभा आयोजित की जाएगी। वहीं, 29 तारीख को ही भागलपुर के शाहगंजी मेला मैदान में भी तेजस्वी यादव आमसभा को संबोधित करेंगे।

RELATED POSTS

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

अंतिम दिन करेंगे धुआंधार रैली
नाथनगर में जन विश्वास कार्यक्रम में आम सभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी रात्रि विश्राम के लिए बांका में रुकेंगे। तेजस्वी यादव के ‘जन विश्वास यात्रा’ कार्यक्रम की जानकारी देते राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि 1 मार्च 2024 यानी यात्रा के अंतिम दिन तेजस्वी यादव धुआंधार रैली करेंगे।

बांका में रात्रि विश्राम के बाद वो बेलहर मुख्यालय जाएंगे। वहां से जमुई के श्रीकृष्णा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लखीसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए वापस पटना आएंगे। तेजस्वी यादव के इस कार्यक्रम के तैयारी की जिम्मेदारी सभी जिला प्रभारी को सौंपी गई है।

 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार (20 फरवरी) से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है. उनकी इस यात्रा पर एनडीए सरकार में शामिल नेता तंज कस रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने मंगलवार को तेजस्वी यादव की इस यात्रा पर तंज कसा. वह भागलपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

‘…तो उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी’

शाहनवाज हुसैन ने निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी अभी तक घर में ही यात्रा करते थे, अब बाहर निकले हैं. अच्छी बात है. मंत्री रहते वह बिहार के कई जिलों में जा नहीं पाए थे, अब मंत्री से हट गए हैं तो कम से कम दौरा करेंगे तो उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी. चुनाव में भी उनको फायदा मिल सकता है.

लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी और कांग्रेस पर हमला

आगे पत्रकारों से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोला. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि एनडीए के साथियों के साथ हम लोग 400 सीट से अधिक जीतेंगे. इसमें 10% बिहार का हिस्सा रहेगा. उन्होंने कहा कि पिछली बार आरजेडी जीरो पर आउट हो गई थी और कांग्रेस को किसी तरह एक सीट मिली थी. इस बार दोनों का सूपड़ा साफ है. प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ कहा कि इस चुनाव में नरेंद्र मोदी जीतेंगे और वही प्रधानमंत्री बनेंगे.

गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा?

शाहनवाज हुसैन ने सीट शेयरिंग से जुड़े सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह सब गठबंधन में आसानी से हो जाएगा. कोई विवाद नहीं है. ये केंद्रीय नेतृत्व और सीएम नीतीश कुमार के बीच में बातचीत हुई है. हम लोगों को अभी इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर में चुनाव प्रचार अब उस चरण में पहुंच गया है, जहां हर दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

क्या तिवारी उन्हीं से परेशान थे, जिससे कभी तेज और रोहिणी परेशान रहे…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

क्या मृत्युंजय तिवारी उन्हीं तत्वों से परेशान थे, जिससे कभी तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य परेशान रहे। मृत्युंजय तिवारी...

Next Post
PM मोदी के प्रोग्राम से पहले CM नीतीश का मुआयना…..

PM मोदी के प्रोग्राम से पहले CM नीतीश का मुआयना.....

मिथिला के लाल कर रहे है कमाल , सरकारी नौकरी छोड़ बनाई 30 करोड़ वलुएशन की कंपनी

मिथिला के लाल कर रहे है कमाल , सरकारी नौकरी छोड़ बनाई 30 करोड़ वलुएशन की कंपनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend