ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी के प्रोग्राम से पहले CM नीतीश का मुआयना…..

UB India News by UB India News
February 20, 2024
in पटना, मुख्यमंत्री
0
PM मोदी के प्रोग्राम से पहले CM नीतीश का मुआयना…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने IIT बिहटा (पटना) में जाकर अपडेट लिया। नए बने भवनों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मंगलवार को इसका उद्घाटन करने वाले हैं। आईआईटी के प्रबंधन की ओर से बनाए गए प्रजेंटेशन को देखा। सेकेंड फेज के तहत नवनिर्मित रेशिडेंसियल जोन, एकेडेमिक जोन, स्पॉर्टस जोन, हॉस्टल जोन के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विस्तृत जानकारी दी गई। 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। आईआईटी पटना के परिसर में नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया जाएगा।

24 भवनों का होगा लोकार्पण

आईआईटी पटना के फेज 2 के तहत लोकार्पित होने वाले नवनिर्मित 24 भवनों का निर्माण 1 लाख 7 हजार 761 वर्ग फीट में कराया गया है। जिसकी कुल लागत 426 करोड़ रुपए आई है। मंगलवार को लोकार्पित होने वाले नवनिर्मित भवनों में शैक्षणिक भवन, गर्ल्स हॉस्टल, ब्वॉयज हॉस्टल, सेंट्रल लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, सेंट्रल लेक्चर हॉल, स्टूडेंट एक्टीविटीज सेंटर, सीनियर प्राध्यापक, फैकल्टी मेम्बर्स के आवासन (Accommodation) सहित अन्य भवन शामिल है। आईआईटी पटना के चेयरमैन डॉक्टर आनंद देश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिनंदन किया।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2007 में भारत सरकार के तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री से मिलकर पटना में आईआईटी के स्थापना के लिए विशेष आग्रह किया था, जिसे स्वीकार करते हुए अगले ही वर्ष 2008 में आईआईटी पटना की स्थापना कर दी गई। शुरू में इसके संचालन के लिए पाटलिपुत्र पॉलिटेकनिक संस्थान परिसर में आवश्यक व्यवस्था की गई थी। इसके स्थायी परिसर के लिए बिहार सरकार की ओर से बिहटा में 500 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई।

2012 में बिहटा ट्रांसफर किया गया था IIT

मूलभूत शैक्षणिक और प्रशासनिक भवनों का निर्माण होने पर वर्ष 2012 में ये संस्थान बिहटा के स्थायी परिसर में स्थानांतरित हो गया। आईआईटी पटना के परिसर में दूसरे फेज के तहत अन्य नवनिर्मित भवनों का मंगलवार को प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा ताकि अधिक बेहतर ढंग से इसका संचालन हो सके।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह, पटना जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आईआईटी पटना के प्रोफेसर, अधिशासी परिषद के सदस्य और अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
मिथिला के लाल कर रहे है कमाल , सरकारी नौकरी छोड़ बनाई 30 करोड़ वलुएशन की कंपनी

मिथिला के लाल कर रहे है कमाल , सरकारी नौकरी छोड़ बनाई 30 करोड़ वलुएशन की कंपनी

तुम साथ देने का वादा करो…’, फर्रुखाबाद सीट सपा के खाते में जाने पर झलका सलमान खुर्शीद का दर्द

तुम साथ देने का वादा करो...’, फर्रुखाबाद सीट सपा के खाते में जाने पर झलका सलमान खुर्शीद का दर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend