ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सासाराम में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर किया हमला

UB India News by UB India News
February 16, 2024
in कांग्रेस, रोहतास
0
सासाराम में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर किया हमला

RELATED POSTS

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार के सासाराम पहुंचे. जहां शुक्रवार को भाषण देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने कभी मीडिया में किसान या मजदूर का चेहरा देखा है? क्या आपने राम मंदिर उद्धाटन समारोह देखा, क्या उसमें किसिी गरीब, मजदूर को देखा? क्योंकि वह मजदूरी कर रहे थे और वो भूखे मर रहे थे. राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी अमीर लोग मौजूद थे लेकिन कोई गरीब, किसान या मजदूर उस समारोह में नहीं दिखा.

सासाराम में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर किया हमला

वहीं, राहुल गांधी ने आगे बोलते हुए केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार भारत के रक्षा बजट पर खर्च करना नहीं चाहती है. वे जवानों के प्रशिक्षण और सुरक्षा के लिए काम नहीं कर रहे और ना ही आपको सेना में भर्ती किया जाएगा, ना रेलवे में और ना ही किसी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई में रोजगार दिया जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार चाहती है कि आप संविदा मजदूर बनें. उन्होंने अग्निवीर नाम दिया लेकिन वह सिर्फ एक संविदा मजदूर हैं और यही सच है. वे जब चाहे जिसे चाहे बर्खास्त कर सकते हैं और बिना उससे पूछे, बिना पेंशन के उसे जॉब से बाहर निकाल सकते हैं.

बीजेपी को बताया अमीरों की सरकार

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर इंडिया गठबंधन की जीत होती है तो उनकी सरकार देश में किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों को स्वीकार करेगी और एमएसपी की कानूनी गारंटी को भी सरकार सुनिश्चित करेगी. साथ ही किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिया जाएगा. किसानों की बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब भी किसानों ने कांग्रेस से कुछ मांगा है, उन्हें दिया गया है और चाहे कर्ज माफी हो या एमएसपी, कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा की है और आगे भी करेगी.

राहुल गांधी के ड्राइवर बने तेजस्वी यादव

16 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के सासाराम में हुई. इस यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी सासाराम पहुंचे. इतना ही नहीं इस दौरान राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी जीप पर चढ़े और ड्राइविंग सीट पर बैठ गए. इस घटना के बाद से राजनीतिक गलियारों में इसके मायने निकाले जा रहे हैं. आखिर ड्राइविंग सीट पर बैठकर तेजस्वी यादव क्या संदेश देना चाहते हैं? इसको लेकर बीजेपी ने कहा है कि उनकी ये गाड़ी चलने वाली नहीं है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

by UB India News
July 22, 2026
0

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

by UB India News
July 10, 2026
0

अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य आनंद माधव ने राहुल गांधी का 15 जुलाई का प्रस्तावित पटना कार्यक्रम रद होने को...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

रोहतास में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत…….

रोहतास में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत…….

by UB India News
May 5, 2026
0

बिहार के रोहतास में सोमवार (04 मई, 2026) की अल सुबह एनएच-319 पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों...

सासाराम की घटना ने खड़े किए सवाल !………….

सासाराम की घटना ने खड़े किए सवाल !………….

by UB India News
March 26, 2026
0

रोहतास जिले के सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में कल जिस व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई...

Next Post
राबड़ी देवी होंगी बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष

राबड़ी देवी होंगी बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष

20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर तेजस्वी यादव

20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर तेजस्वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend