बिहार के रोहतास में सोमवार (04 मई, 2026) की अल सुबह एनएच-319 पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास की है. तेज रफ्तार ट्रक ने बस और पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते यह हादसा हुआ है.
मरने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. ये सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. साथ ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया.
लोधी गांव में था तिलक का कार्यक्रम
बताया जाता है कि हादसे के शिकार लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से लौट रहे थे. इसी गांव में तिलक का कार्यक्रम था. ये लोग अपने गांव के पास बस और पिकअप से उतर ही रहे थे कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने आकर आकर टक्कर मार दी.







