ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

UB India News by UB India News
July 31, 2026
in TAZA KHABR, कानून, पटना
0
बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत पूरे राज्य को चार प्रमुख पुलिस जोन – पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर – में विभाजित किया गया है।

बिहार पुलिस ने लागू किया पहले वाला सिस्टम

पुलिस मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, ‘वर्तमान जोनल पुलिस व्यवस्था (12 रेंज) को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने पुलिस की जोनल संरचना का पुनर्गठन किया है। इस पुनर्गठन के तहत 29 जुलाई, 2026 से प्रभावी चार पुलिस जोन – पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर – का गठन किया गया है।’

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

जानिए, किस जोन का जिम्मा किसे

बयान के अनुसार, प्रत्येक जोन का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के अधिकारी करेंगे, जबकि जोन के अंतर्गत आने वाली रेंज की जिम्मेदारी पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारियों के पास होगी। इस नई व्यवस्था को औपचारिक रूप देने के लिए गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि इस पुनर्गठन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा अन्य प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में सुधार आने की उम्मीद है।

नई व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर पर मजबूत पकड़ होने का दावा

बयान के अनुसार, नई व्यवस्था से जोन प्रमुख अपने अधीन आने वाले जिलों की अधिक प्रभावी निगरानी कर सकेंगे। साथ ही क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं के अनुरूप पुलिसिंग की रणनीति तैयार करना भी आसान होगा। इससे पुलिस प्रशासन अधिक संवेदनशील, दक्ष और क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। जानिए किस जोन में कौन से रेंज आएंगे।

जोन रेंज
पटना जोन पटना सेंट्रल रेंज, मगध रेंज और शाहाबाद रेंज
मुजफ्फरपुर जोन मुजफ्फरपुर-तिरहुत रेंज, चंपारण रेंज और सारण रेंज
दरभंगा जोन दरभंगा-मिथिला रेंज, कोसी रेंज और सहरसा-पूर्णिया रेंज
भागलपुर जोन भागलपुर पूर्वी रेंज, मुंगेर रेंज और मुंगेर-बेगूसराय रेंज

पटना से तिरहुत तक के बारे में जानिए

इसे ऐसे समझिए कि नई व्यवस्था के तहत पटना जोन में पटना सेंट्रल रेंज, मगध रेंज और शाहाबाद रेंज; मुजफ्फरपुर जोन में मुजफ्फरपुर-तिरहुत रेंज, चंपारण रेंज और सारण रेंज; दरभंगा जोन में दरभंगा-मिथिला रेंज, कोसी रेंज और सहरसा-पूर्णिया रेंज; तथा भागलपुर जोन में भागलपुर पूर्वी रेंज, मुंगेर रेंज और मुंगेर-बेगूसराय रेंज शामिल होंगी।

2019 में बदली गई थी व्यवस्था

उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त, 2019 को बिहार सरकार ने पुलिस की जोन व्यवस्था समाप्त कर रेलवे पुलिस को छोड़कर पूरे राज्य को 12 रेंज में पुनर्गठित किया था। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में यह व्यवस्था अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक निगरानी के मोर्चे पर अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने पूर्व की जोन व्यवस्था बहाल करने की अनुशंसा की थी, जिसे अब राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend