ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

UB India News by UB India News
August 1, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, टेक्नोलॉजी, पटना
0
बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook, X , Instagram और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को हटाने (टेकडाउन) की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज होगी. इसके लिए गृह विभाग की विशेष शाखा ने नई अधिसूचना जारी कर दी है.
अब बिहार में IG-DIG भी जारी कर सकेंगे टेकडाउन नोटिस
बिहार में इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के विभिन्न रेंज के आईजी (IG) और डीआईजी (DIG) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए सीधे टेकडाउन नोटिस जारी करने का अधिकार दिया गया है. इससे अब किसी पोस्ट को हटाने के लिए लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा और कार्रवाई तेजी से होगी.
जानें पहले कैसे होती थी कार्रवाई
अब तक सोशल मीडिया पर किसी आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो की पहचान होने पर संबंधित जिला या रेंज की ओर से प्रस्ताव Cyber Crime and Security Unit (CCSU) को भेजा जाता था. इसके बाद CCSU संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी करती थी. इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था, जिससे कई बार आपत्तिजनक सामग्री लंबे समय तक ऑनलाइन बनी रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है.
नई व्यवस्था से होगी समय की बचत
बिहार सरकार का मानना है कि अब क्षेत्रीय स्तर पर ही IG और DIG के पास कार्रवाई का अधिकार होने से आपत्तिजनक सामग्री को कम समय में हटाया जा सकेगा. इससे अफवाह, भ्रामक सूचना और सामाजिक तनाव फैलाने वाली पोस्ट पर त्वरित नियंत्रण तेजी से संभव है.
जानें किन अधिकारियों को मिला अधिकार
गृह विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी नियम, 2021 के तहत राज्य के विभिन्न रेंज-मगध, तिरहुत, मिथिला, पूर्णिया, सारण, शाहाबाद, चंपारण, कोसी, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, रेल और कार्मिक रेंज के IG और DIG को ऑनलाइन सामग्री हटाने के लिए टेकडाउन नोटिस जारी करने का अधिकार दिया गया है.
इन अधिकारियों को देनी होगी तुंरत सूचना
नई अधिसूचना के अनुसार, IG या DIG द्वारा जारी किए गए प्रत्येक टेकडाउन नोटिस की जानकारी तत्काल बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव को भी भेजनी होगी. राज्य सरकार ने उन्हें इस कानून के तहत नोडल अधिकारी नामित किया है, ताकि पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके.
जानें क्या होगा इस फैसले का असर
सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों, भड़काऊ पोस्ट, फर्जी सूचनाओं और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पर तेजी से कार्रवाई संभव होगी. साथ ही, प्रशासन को संवेदनशील मामलों में तुरंत हस्तक्षेप करने में आसानी मिलेगी, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

Next Post
भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend